फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड बंद का मिला-जुला असर, जनजीवन प्रभावित

झारखंड बंद का मिला-जुला असर, जनजीवन प्रभावित

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षी दलों का झारखंड बंद का खासा असर रहा। जगह-जगह गिरफ्तारियां हुईं। बाद में सभी नेता रिहा कर दिए गए। जमशेदपुर में तोड़फोड़ और हंगामे के चलते पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। रांची...

झारखंड बंद का मिला-जुला असर, जनजीवन प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 04 May 2015 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षी दलों का झारखंड बंद का खासा असर रहा। जगह-जगह गिरफ्तारियां हुईं। बाद में सभी नेता रिहा कर दिए गए। जमशेदपुर में तोड़फोड़ और हंगामे के चलते पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। रांची में सुबह10 बजे से ही विपक्षी दलों के नेता जुलूस की शक्ल में अलबर्ट एक्का चौक पहुंचने लगे थे। कई दलों के नेताओं ने जगह-जगह घूमकर प्रतिष्ठान बंद कराए।

photo1 

पुलिस ने शहर में 70 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। प्रदर्शन के दौरान बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव झाविमो, गिरिनाथ सिंह राजद, भुनेश्वर मेहता और गोपीकांत बक्शी सीपीआइ (एम), मनोहर यादव सपा, अर्जुन गोंसाई जदयू आदि पहुंचे। इस मौके पर झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस अध्यादेश से सबसे ज्यादा झारखंड प्रभावित होगा। हमें मिलकर लड़ना होगा, नहीं तो उजड़ जाएंगे।

photo2

जमशेदपुर में 289 गिरफ्तार : झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कई जगह मारपीट की घटनाएं हुई। पूरे जिले में 289 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चाईबासा में बंद असरदार रहा।

photo3

पलामू में 50 गिरफ्तार : मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार में मिला-जुला असर रहा। मेदिनीनगर में छहमुहान और रेड़मा चौक पर वाहन रोके गए। पुलिस ने 50 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया।

गढ़वा में बंद असरदार : बंद का असर दिखा। नेताओं ने मझिआंव मोड़ और रंका मोड़ पर जाम कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने 56 लोगों को गिरफ्तार किया।

photo4
  
लातेहार में जाम : बंद समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 75 को एक घंटे तक जाम किया। चंदवा में रेल परिचालन बाधित किया गया।

हजारीबाग में दो एनएच जाम : जिला परिषद चौराहा पर जाम करते हुए एनएच 33 और एनएच 100 पर आवागमन रोक दिया गया। रेलवे स्टेशन पर भीड़ पहुंचते ही कोडरमा से चली डीएमयू को कटकमसांडी स्टेशन पर रोक देना पड़ा।

चतरा में नहीं चले वाहन : बंद का सार्वाधिक असर यात्री वाहनों पर पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सड़कें सुनी होती गयी।

कोडरमा में 200 गिरफ्तार : जिले में कई दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान करीब 200 को गिरफ्तार कर लिया गया। बंद का आंशिक असर रहा।

लोहरदगा में मिला-जुला असर : बंद का लोहरदगा में मिला-जुला असर रहा। लंबी दूरी की गाड़ियों को छोड़ सामान्य वाहनों का परिचालन हुआ।

गुमला में वाहन रुके :  यहां डॉक्टर के अपहरण और शव बरामदगी को लेकर पहले से लोग आंदोलन रत थे। लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं।

सिमडेगा में मिलाजुला असर : जिले में मिला जुला असर देखा गया। बंद के कारण यात्री बाहन नहीं चले।

photo5

कोयलांचल में मिलाजुला तो संताल में असरदार : दुमका/ देवघर/धनबाद। दस मिनट के लिए हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को भी रोका गया। कोलियरी क्षेत्र में कोयला उत्पादन एवं ढुलाई पर असर नहीं पड़ा। गिरिडीह बंद मिलाजुला रहा। मधुपुर-गिरिडीह सवारी गाड़ी को आधे घंटे तक रोका।

बोकारो में गरगा पुल और नया मोड़ दो घंटे तक जाम रहा। दुमका से एक भी बस नहीं खुली। शहर की अधिकांश दुकाने बंद रहीं। साहिबगंज और गोड्डा में मिलाजुला असर ही रहा। जामताड़ा में व्यापक असर रहा। दानापुर-टाटा एक्सप्रेस डाउन को जामताड़ा स्टेशन पर 5 मिनट रोके रखा। 52 लोगों को हिरासत में लिया गया।

झारखंड बंद का आह्वान झाविमो, राष्ट्रीय जनता दल(जदयू) माकपा, भाकपा, सीटू, डीजल आटो चालक महासंघ और झारखंड छात्र संघ समेत अन्य ने किया था।

                                                                                                       फोटो : हिन्दुस्तान रांची

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें