फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड की शिक्षा मंत्री की शिक्षा का जवाब नहीं, अब बिहार को बताया पड़ोसी देश

झारखंड की शिक्षा मंत्री की शिक्षा का जवाब नहीं, अब बिहार को बताया पड़ोसी देश

झारखंड की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. नीरा यादव ने बिहार को पड़ोसी देश बता कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री इससे पहले तब विवादों में आईं थी, जब उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के कुछ...

झारखंड की शिक्षा मंत्री की शिक्षा का जवाब नहीं, अब बिहार को बताया पड़ोसी देश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Aug 2015 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. नीरा यादव ने बिहार को पड़ोसी देश बता कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री इससे पहले तब विवादों में आईं थी, जब उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के कुछ दिनों पहले ही एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तस्वीर पर माला चढ़ा दीं थीं।

कोडरमा स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में रविवार को डॉ. नीरा यादव कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए गईं थीं। इस मौके पर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब मिनिस्टर से पूछा कि क्या लगता है झारखंड से भी कुछ नेता बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे? तो उन्होंने इस पर हामी भरते हुए कहा-क्यों नहीं जाएंगे। बिहार हमारा पड़ोसी देश है। वहां हम जीते यह हमारी जिम्‍मेवारी है। वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी, ये विश्वास है। प्रयास तो करना ही होगा।

काफी देर तक उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ कि उन्होंने बिहार को पड़ोसी देश बता दिया है। बताते चलें कि एजुकेशन मिनिस्टर 2010 के पहले कोडरमा महिला कॉलेज की प्राचार्या भी रह चुकीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें