फोटो गैलरी

Hindi Newsबोकारो: पूजा पर 200 मजदूरों के घरों में छाई मायूसी

बोकारो: पूजा पर 200 मजदूरों के घरों में छाई मायूसी

दुर्गापूजा पर 200 मजदूरों के परिवार लाचार दिख रहे हैं। उनके घर पेट भरने के ही लाले हैं, ऐसे में उत्सव कैसे मनाएं। मामला इस्टर्न नेफ्ता केमिकल फैक्ट्री बालीडीह का है। यहां के 200 मजदूर पिछले डेढ़ माह...

बोकारो: पूजा पर 200 मजदूरों के घरों में छाई मायूसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Oct 2016 08:43 AM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गापूजा पर 200 मजदूरों के परिवार लाचार दिख रहे हैं। उनके घर पेट भरने के ही लाले हैं, ऐसे में उत्सव कैसे मनाएं। मामला इस्टर्न नेफ्ता केमिकल फैक्ट्री बालीडीह का है। यहां के 200 मजदूर पिछले डेढ़ माह से सड़क पर हैं। 22 अगस्त से ही फैक्ट्री बंद है। मजदूर प्रतिदिन इस उम्मीद से जाते हैं कि फैक्ट्री का ताला खुलेगा, लेकिन फैक्ट्री बंद देखकर निराश होकर लौटते हैं।  फैक्ट्री के मजदूरों का कहना है कि डेढ़ माह होने को है लेकिन कंपनी प्रबंधन नहीं सुन रहा है। उनके घरों में दुर्गा पूजा पर भी मायूसी है। मजदूरों ने कहा कि अगर हमसे काम नहीं लेना है तो हमारा बकाया भुगतान कर दे। बकाया वेतन, बोनस व अन्य मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें