फोटो गैलरी

Hindi Newsपेड़ से टकराई जीप, आठ घायल

पेड़ से टकराई जीप, आठ घायल

गांव खोह के पास हाइवे किनारे तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूचना पर कर्वी कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

पेड़ से टकराई जीप, आठ घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव खोह के पास हाइवे किनारे तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूचना पर कर्वी कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। डाक्टरों द्वारा सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना शनिवार तड़के कोतवाली क्षेत्र के गांव खोह के पास हाइवे में बने गेडुंआ पुल के पास हुई। यहां तेज रफ्तार जीप हाइवे किनारे एक पेड़ से जा टकराई। गनीमत यह रही कि जीप सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। पेड़ से जीप के टकराने के बाद घटना स्थल में चींख पुकार मच गई। हाइवे से निकल रहे लोगों ने जीप में फंसे सभी घायलों को निकाल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में महिला मंगला देवी (50) पत्नी रामनरेश पाण्डेय निवासी पैकैजारी रैपुरा, राम प्रकाश (15) पुत्र रामलखन निवासी पैकौरा, शिवचरण पाण्डेय (40) पुत्र रामऔतार निवासी गडरियन पुरवा रैपुरा, छेदीलाल (40) पुत्र बुल्ला निवासी पचोखर रैपुरा, माताबदल (32) पुत्र श्याम लाल निवासी अगरहुंडा रैपुरा, ननकू (35) पुत्र बाबूलाल निवासी बरेठी रैपुरा, सुमित (22) पुत्र रामनरेश निवासी पैकैजारी रैपुरा, हेमराज (34) पुत्र शिवधारी निवासी बरेठी रैपुरा आदि लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें