फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

शनिवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह हुई जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायकेपक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने से हत्या कर देने का...

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह हुई जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायकेपक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न कर पाने से हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव निवासी सत्येन्द्र पाल की पत्नी सुनीता (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी में लटका मिला। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम पूरे परिवार ने साथ खाना खाया और सभी अपने कमरों में लेटने चले गए। रविवार सुबह नींद खुलने पर सत्येन्द्र ने देखा तो सुनीता फांसी के फंदे से झूल रही थी। उसने मामले की जानकारी अन्य परिजनों को दी। सूचना पर कुछ ही देर बाद सुनीता के मायकेपक्ष शहर के गड़रियन का पुरवा से लोग पहुंच गए। जहां सुनीता की मां शिवरानी पत्नी रामचन्द्र पाल ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। शिवरानी ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने सुनीता की शादी सत्येन्द्र के साथ की थी। शादी में ससुरालियों को मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया था। लेकिन शादी के एक साल बाद से ससुरालियों ने पांच लाख रूपए, चार पहिया वाहन और एक अंगूठी की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर सुनीता के साथ ससुराली मारपीट भी करने लगे थे। मामले की जानकारी सुनीता ने कई बार मायके में दी थी। जिस पर दोनों पक्षों में कई बार बैठकर बात भी हुई थी। शनिवार को सुनीता ने अपनी मां से अपने चार माह की गर्भवती होने और लगातार हो रही मारपीट की बात बताई थी। रविवार सुबह उन्हें वहीं रहने वाले एक रिश्तेदार ने मामले की जानकारी दी तब उन्हें जानकारी मिली। मां शिवरानी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें