फोटो गैलरी

Hindi Newsसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

करनेहुआ गांव में 22 वर्षीया एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गयी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 14 Nov 2016 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

करनेहुआ गांव में 22 वर्षीया एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गयी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर भाग गए।

प्रियंका यादव की शादी तीन वर्ष पहले ग्राम करनेहुआ थाना चंदवक निवासी रामधनी यादव के साथ हुई थी। समय के साथ बेटी भी हुई। इस समय बच्ची की उम्र 16 माह है। सोमवार को सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष ने मोबाइल से मृतका के पिता राधेश्याम यादव को सूचना दी कि प्रियंका की जलने से मौत हो गयी। प्रियंका के पिता राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बेटी को दहेज के लिए जलाकर मार दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें