फोटो गैलरी

Hindi Newsजौनपुर में नाबालिग से गैंगरेप, भाभी गिरफ्तार

जौनपुर में नाबालिग से गैंगरेप, भाभी गिरफ्तार

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम शौच के लिए भाभी के साथ गयी नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। इस मामले में दुराचार से इंकार करते हुए पुलिस ने चारों को...

जौनपुर में नाबालिग से गैंगरेप, भाभी गिरफ्तार
Tue, 06 Jun 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम शौच के लिए भाभी के साथ गयी नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। इस मामले में दुराचार से इंकार करते हुए पुलिस ने चारों को मारपीट के मामला में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपितों की मदद के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की भाभी को भी गिरफ्तार किया है। पीड़िता की चार दिनों बाद शादी है।

दुराचार के बाद खेत में ननद को बेहोश देख साथ में गयी महिला अवाक रह गयी। उसने इसकी सूचना घर आकर दी। पीड़िता के भाई ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सरपतहा को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले गई। दवा कराकर पुलिस थाने ले आयी। पीड़िता की तहरीर पर चार युवकों के साथ मदद करने के आरोप में भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया।

चर्चा है कि लड़की के विवाह के 4 दिन पहले ही दबंगों ने उसकी भाभी की मदद से उसे अपना शिकार बनाया। वहीं पुलिस की भी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। थाने के एसएसआई ने बताया कि एक युवती से दो युवको ने गैंगरेप किया है। आरोपियो को हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष सरपतहा अरविन्द पान्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दुराचार की घटना से इंकार किया। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों के दबाव में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें