फोटो गैलरी

Hindi Newsजामताड़ा में जयपुर पुलिस का छापा, सगे भाई गिरफ्तार

जामताड़ा में जयपुर पुलिस का छापा, सगे भाई गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूआडीह तथा शियाटांड़ गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।...

जामताड़ा में जयपुर पुलिस का छापा, सगे भाई गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 04 Mar 2017 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जयपुर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के धरूआडीह तथा शियाटांड़ गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम क्रमश: योगेश मंडल तथा अंजनी मंडल है।

वहीं हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम दशरथ मंडल है। योगेश मंडल तथा अंजनी मंडल दोनों सगे भाई हैं। दोनों को उनके घर धरूआडीह से गिरफ्तार किया है। दशरथ मंडल को उसके घर सियाटांड़ से पकड़ा गया है।

जयपुर पुलिस धरुवाडीह से पकड़े गए सगे भाइयों क्रमश: योगेश मंडल एवं अंजनी मंडल को अपने साथ ले गई। वहीं दशरथ मंडल को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में जयपुर पुलिस पूरी गोपनियता बरत रही है और कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा के बताया कि धरुवाडीह एवं सियाटांड़ में छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के घर से कई मोबाइल, पैसे व अन्य सामान बरामद किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें