फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा की अंकिता ने स्वर्ण जीत झारखंड की लाज बचाई

टाटा की अंकिता ने स्वर्ण जीत झारखंड की लाज बचाई

टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की अंकिता भकत ने जूूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी के व्यक्तिगत राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड की लाज बचाई।महाराष्ट्र के सतारा में चल रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को...

टाटा की अंकिता ने स्वर्ण जीत झारखंड की लाज बचाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की अंकिता भकत ने जूूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी के व्यक्तिगत राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड की लाज बचाई।

महाराष्ट्र के सतारा में चल रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को व्यक्तिगत राउंड के मुकाबले संपन्न हुए। झारखंड की ओर से निशाना साध रही टीएए की कैडेट अंकिता भकत ने रिकर्व बालिका वर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ की गुंजन कुमारी को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मालूम हो कि गुंजन भी टीएए की पूर्व कैडेट है। वर्तमान में वह बीएसएफ में है।

शूरमा हुए चित : टाटा आर्चरी एकेडमी के बिनोद स्वांसी एवं इंद्रचंद स्वामी समेत झारखंड में पदकों की भीड़ जुटानेवाले सिल्ली एकेडमी के तीरंदाज सबके सब जूनियर नेशनल में फुस्स हो गये।

सबसे दु:खद बात यह है कि एक समय नार्थ ईस्ट के तीरंदाज ही कुछ हद तक झारखंड को चुनौती दे पाते थे, लेकिन अब तो हरियाणा व पंजाब जैसे राज्यों के तीरंदाज भी झारखंड पर भारी पड़ने लगे हैं। हालात यही रहे, तो तीरंदाजी में भी झारखंड का वर्चस्व बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें