फोटो गैलरी

Hindi Newsरितु की कप्तानी झारखंड अंडर-19 महिला टीम घोषित

रितु की कप्तानी झारखंड अंडर-19 महिला टीम घोषित

12 ले 25 दिसंबर तक रांची में आयोजित होनेवाली ऑल इंडिया सुपर लीग सह नॉकआउट अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 सदस्यीय झारखंड टीम घोषणा कर दी है। टीम में केवल...

रितु की कप्तानी झारखंड अंडर-19 महिला टीम घोषित
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

12 ले 25 दिसंबर तक रांची में आयोजित होनेवाली ऑल इंडिया सुपर लीग सह नॉकआउट अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 सदस्यीय झारखंड टीम घोषणा कर दी है। टीम में केवल एक परिवर्तन किया गया है। बोकारो की अंशु अपूर्वा की जगह पश्चिमी सिंहभूम की जया कुमारी को इस बार मौका दिया गया है। कप्तान जमशेदपुर की रितु कुमारी और उपकप्तान पश्चिमी सिंहभूम की रश्मि गुड़िया को ही बरकरार रखा गया है। चुने गये खिलाड़ियों को तीन दिसंबर को रांची में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। टीम में शामिल खिलाड़ी : रितु कुमारी (कप्तान), रश्मि गुड़िया (उपकप्तान), पिंकी तिर्की (विकेटकीपर), अंजली दास, प्रियंका चौहान, प्रिया कुमारी, शांति कुमारी, प्रीति प्रिया, देव्यानी प्रसाद, ममता पासवान, दुर्गा कुमारी मुर्मू, सोनिया, रागिनी कुमारी भारती, अनामिका कुमारी और जया कुमारी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें