फोटो गैलरी

Hindi Newsनेहरू के पंचशील सिद्धांत का बजा था डंका

नेहरू के पंचशील सिद्धांत का बजा था डंका

चाकुलिया में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित...

नेहरू के पंचशील सिद्धांत का बजा था डंका
Sat, 27 May 2017 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चाकुलिया में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के देश प्रति योगदान को याद किया और उनसे प्रेरणा लेने पर बल दिया।

इस दौरान पार्टी के नेताओं ने देश की आजादी के बाद बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती थी, इसे पंडित नेहरू ने पूरा किया। उन्होंने न सिर्फ बिगड़ी व्यवस्था को सुधारी, बल्कि देश को विकास के पथ पर आगे ले गये। मजबूत भारत की नीव का श्रेय उन्हें ही जाता है। उनके पंचशील के सिद्धांत का पूरे विश्व में डंका बजा। देश के साथ पार्टी के लिए उन्होंने अहम काम किया। इससे पहले कांग्रेसियों ने पंडित नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान नेहरू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर रविन्द्रनाथ मश्रिा, अभय महंथी, पतित पावन बेरा, रेणु शर्मा, अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें