फोटो गैलरी

Hindi Newsनमी के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

नमी के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

चक्रवाती तूफान ‘वरदा सोमवार को कमजोर पड़ गया। शहर में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई। सीजन का सबसे सर्द दिन 11 दिसंबर (10 डिग्री) के 24 घंटे बाद ही न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री...

नमी के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Dec 2016 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रवाती तूफान ‘वरदा सोमवार को कमजोर पड़ गया। शहर में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई। सीजन का सबसे सर्द दिन 11 दिसंबर (10 डिग्री) के 24 घंटे बाद ही न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

तूफान बदला डिप्रेशन में

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल वदूद ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘वरदा का झारखंड में असर नहीं के बराबर होगा। तमिलनाडु के चेन्नई में धीमा होकर तूफान गहरा निम्न दाब के क्षेत्र में बदल गया है। जिसका प्रभाव कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में है।

तापमान में कमी 15 से

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वरदा तूफान के प्रभाव से पश्चिम विक्षोभ विलंब हो गया है। जम्मू व कश्मीर में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद 15 दिसंबर से झारखंड में सर्द लहरों का प्रवाह बढ़ेगा। फिलहाल कुहासे के कारण तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव की संभावना है।

इस सप्ताह का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

06 दिसंबर 29.2 12.2

07 दिसंबर 29.5 12.0

08 दिसंबर 28.5 12.2

09 दिसंबर 27.4 11.7

10 दिसंबर 27.5 11.2

11 दिसंबर 29.5 10.0

12 दिसंबर 29.5 12.3

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें