फोटो गैलरी

Hindi Newsसहायक कलाकारों का मनोबल बढ़ाते थे विनोद खन्ना

सहायक कलाकारों का मनोबल बढ़ाते थे विनोद खन्ना

जमशेदपुर के फिल्म अभिनेता और निर्देशक शिव कुमार प्रसाद ने विनोद खान के साथ दो फिल्मों में काम किया था। फिल्म ‘क्रांति में पुलिस इंस्पेक्टर और ‘कोयलांचल में फिल्म मेकर की भूमिका उन्होंने निभाई थी।सेट...

सहायक कलाकारों का मनोबल बढ़ाते थे विनोद खन्ना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के फिल्म अभिनेता और निर्देशक शिव कुमार प्रसाद ने विनोद खान के साथ दो फिल्मों में काम किया था।

फिल्म ‘क्रांति में पुलिस इंस्पेक्टर और ‘कोयलांचल में फिल्म मेकर की भूमिका उन्होंने निभाई थी।

सेट पर रहते थे सहज : शिव प्रसाद कहते हैं कि 2002 में फिल्म ‘क्रांति की शूटिंग के दौरान संवाद अदायगी में स्टारडम का खौफ विनोद खन्ना ने मिटा दिया था। फिल्म में बॉबी देओल, अमीषा पटेल, कबीर बेदी, रति अग्निहोत्री के साथ काम करने के दौरान विनोद खन्ना सेट पर सहज रहते हुए सहायक कलाकारों का मनोबल बढ़ाते थे। पुलिस कमिश्नर बने विनोद खन्ना के वफादार इंस्पेक्टर की भूमिका को शिव बेहतरीन मानते हैं।

झारखंड आए थे विनोद : आशु तृखा निर्देशित फिल्म ‘कोयलांचल की शूटिंग के लिए विनोद खन्ना झरिया और हजारीबाग आए थे। इस फिल्म में वे कोयला माफिया का चरित्र निभाने वाले विनोद खन्ना की काली करतूतों की शार्ट फिल्म शिव प्रसाद बनाते हैं। पुलिस कप्तान बने सुनील शेट्टी को मुहैया कराते हैं।

कैसर ने भी किया काम : शहर के उदीयमान अभिनेता कैसर जमाल ने भी विनोद खन्ना के साथ काम किया। कैसर ने विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी में माधव राज सिंधिया को रोल किया है। विनोद खन्ना महान अभिनेता और व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके साथ काम करना यादगार रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें