फोटो गैलरी

Hindi Newsमुखिया संघ ने विधायक मेनका पर लगाया बदनाम करने का आरोप

मुखिया संघ ने विधायक मेनका पर लगाया बदनाम करने का आरोप

मुखिया संघ, पोटका ने विधायक मेनका सरदार एवं प्रखंड बीस सूत्री कमेटी को मुखियों को बदनाम करने का आरोप लगाया। संघ अध्यक्ष सह पोड़ाडीहा पंचायत मुखिया गणेश कुमार सरदार एवं अन्य ने प्रेसवार्ता कर विधायक...

मुखिया संघ ने विधायक मेनका पर लगाया बदनाम करने का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुखिया संघ, पोटका ने विधायक मेनका सरदार एवं प्रखंड बीस सूत्री कमेटी को मुखियों को बदनाम करने का आरोप लगाया। संघ अध्यक्ष सह पोड़ाडीहा पंचायत मुखिया गणेश कुमार सरदार एवं अन्य ने प्रेसवार्ता कर विधायक मेनका सरदार पर कई आरोप लगाए।

सरदार ने कहा कि पंचायतों में सोलर लाइट लाइट की खरीद सरकार के निर्देश पर हुई थी। सोलर लाइट खरीद के पूर्व ग्राम सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक में पारित कराया गया। सरकार का निर्देश है कि पंचायत के लिए ऊर्जा गैरपारंपरिक श्रोत एलईडी लाइट की व्यवस्था करने का है। इसका पालन किया गया है। 11 जनवरी को प्रखंड बीस सूत्री कमेटी की बैठक में सोलर लाइट खरीद में नियमों का पालन नहीं करने का आरोप बेबुनियाद है। इसके पूर्व विधानसभा पटल पर भी यह मामला विधायक ने उठाया था, जिसका जबाव मुखियों ने दे दिया है। पंचायतों का वार्षिक आडिट रिपोर्ट भी सौंपा गया है। विधायक आदिवासी-मूलवासी मुखियों को बदनाम एवं परेशान कर रही हैं। प्रेसवार्ता में संघ के महासचिव सैयद जबीउल्लाह, सावित्री सरदार, प्रवक्ता सीताराम हांसदा, कोषाध्यक्ष सुशील सरदार, रामकमल सिंह, दीपातंरी सरदार, भागीरथी हांसदा व अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें