फोटो गैलरी

Hindi Newsपश्चिमी सिंहभूम में डीडीसी ने चार जनप्रतिनिधियों को किया शोकॉज

पश्चिमी सिंहभूम में डीडीसी ने चार जनप्रतिनिधियों को किया शोकॉज

चक्रधरपुर प्रखंड की हतनोतोडाग पंचायत, बंदगांव प्रखंड की टेबो और गोईलकेरा प्रखंड की बारा पंचायत में सोलर लाइट खरीद में डीडीसी से अनियमितता पाई है। दोनों ही जगहों पर सोलर लाइटों की खरीदारी स्थानीय...

पश्चिमी सिंहभूम में डीडीसी ने चार जनप्रतिनिधियों को किया शोकॉज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Dec 2016 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर प्रखंड की हतनोतोडाग पंचायत, बंदगांव प्रखंड की टेबो और गोईलकेरा प्रखंड की बारा पंचायत में सोलर लाइट खरीद में डीडीसी से अनियमितता पाई है। दोनों ही जगहों पर सोलर लाइटों की खरीदारी स्थानीय दुकानदारों से की गई है। नियमानुसार इसे जेरेडा से खरीदना था और इन लाइटों को जेरेडा द्वारा ही लगाया जाना था। लगाए जाने के बाद बाद तकनीकी गड़बड़ी होने पर जेरेडा के कर्मचारी से इसे ठीक भी करते। लेकिन, पंचायतों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मनमाने तरीके से खरीदारी की।

जनप्रतिनिधियों को किया शोकॉज : उप विकास आयुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ाग के पंचायत सचिव पूर्ण चन्द्र महतो और मुखिया मिलन बांकिरा पर पंचायतीराज अधिनियम की धारा 30 के तहत सरकारी राशि दुरुपयोग को लेकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। बंदगांग प्रखंड की टेबो पंचायत के पंचायत सेवक जगदीश बोयपाई व मुखिया जेन बोदरा और गोईलेकेरा प्रखंड की बारा पंचायत के पंचायत सचिव सुरेश चंद महतो और मुखिय सोना मुनी कुंडूवा से स्पष्टीकरण मांगा है।

यह है मामला : चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोडाग के पूर्व प्रभारी पंचायत सचिव पूर्ण चन्द्र महतो और वर्तमान मुखिया मिलन बांकिरा ने 16 सोलर लाइट जमशेदपुर स्थित एक कंपनी से लगभग 7 लाख में खरीदारी थी। खरीदने का यह कार्य पूर्व प्रभारी पंचायत सचिव और वर्तमान गुदड़ी प्रखंड में जन सेवक के रूप पदस्थपित जनसेवक पूर्ण चन्द्र महतो और मुखिया मिलन बांकिरा ने संयुक्त रूप से किया। सोलर लाइटों की खरीदारी जेरेडा के निर्धारित मूल्य से तीन गुना अधिक मूल्य पर की गई, जोकि सरकारी राशि में गबन का मामला है।

टेबो और बारा पंचायत में भी धांधली : सोलर लाइट खरीद मामले में बंदगांव प्रखंड की टेबो और गोईलकेरा प्रखंड की बारा पंचायत में भी धांधली हुई है। टेबो पंचायत मे 22 सोलर लाइट की खरीदारी स्थानीय बाजारों से की गई है। जबकि गोईलकेरा प्रखंड की बारा पंचायत में भी 22 सोलर लाइटों की खरीदारी स्थानीय बाजार से की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें