फोटो गैलरी

Hindi Newsताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम को 29 पदक

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम को 29 पदक

टेल्को रिक्रेएशन क्लब, जमशेदपुर में आयोजित तीसरी अंतर जिला स्तरीय स्कूल, क्लब एवं एकेडमी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम को 9 स्वर्ण, 7 रजत और 13 कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। फाइट...

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम को 29 पदक
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को रिक्रेएशन क्लब, जमशेदपुर में आयोजित तीसरी अंतर जिला स्तरीय स्कूल, क्लब एवं एकेडमी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम को 9 स्वर्ण, 7 रजत और 13 कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। फाइट स्पर्धा में भोलू रजक, सुप्रिया चटर्जी और गौतम कुमार ने स्वर्ण, विलियम जेम्स हेम्ब्रम और नीतीश ठाकुर ने रजत पदक जीता। जबकि सचिन कुमार, सूर्यवंशु कुमार और मोहित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, काता ग्रुप में भोलू रजक, गौतम कुमार और सूर्यवंशु कुमार ने स्वर्ण हासिल किया और नीतीश ठाकुर, मोहित कुमार और सुप्रिया चटर्जी ने रजत पदक प्राप्त किया। सुजीत कुमार घोष, अशोक कुमार घोष, दामु बारी, अविनाश गोप, शरीक जावेद और सचिन कुमार जामुदा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुमन महतो ने पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें