फोटो गैलरी

Hindi Newsदैनिक जीवन को दिव्य बनाएं : तीर्थ

दैनिक जीवन को दिव्य बनाएं : तीर्थ

स्वामी भूमानंद तीर्थ ने आत्मीय वैभव विकास केन्द्र सोनारी में शनिवार को अपने दैनिक जीवन को दिव्य बनाने विषय पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत केवल कथाओं का शास्त्र नहीं, यह भक्ति, वैराग्य...

दैनिक जीवन को दिव्य बनाएं : तीर्थ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Feb 2017 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वामी भूमानंद तीर्थ ने आत्मीय वैभव विकास केन्द्र सोनारी में शनिवार को अपने दैनिक जीवन को दिव्य बनाने विषय पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत केवल कथाओं का शास्त्र नहीं, यह भक्ति, वैराग्य और परमज्ञान का ग्रंथ है। भक्ति के सोपान से ब्रह्म ज्ञान तक पहुंचाने का मार्ग इसमें बताया गया है।

हमारा जीवन विषयों के साथ इन्द्रियों का संपर्कात्मक व्यवहार है। जीवन के बारे में सही मूल्यांकन के लिए इन्द्रियों और विषयों के बारे में जानना जरुरी है। बड़े-बड़े पहाड़ों, नदियों, तारे, सूर्य, चंद्र आदि विषय हैं। इन विषयों को हमारी आंखें देख लेती हैं। मन इतना विशाल है कि सभी का दर्शन मन के भीतर हो जाता है। मन की विशालता को समझकर विषयों के आकर्षक से बचें। मन से बड़ी बुद्धि और बुद्धि से बड़ी आत्मा है जो स्वयं आप हैं। मौके पर एसके बेहरा ने स्वामीजी और वसुधा देशमुख ने मां गुरूप्रिया को माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें