फोटो गैलरी

Hindi Newsलिट्टी पार्टी में जुटे भोजपुरिया

लिट्टी पार्टी में जुटे भोजपुरिया

भोजपुरिया बेयार के तत्वावधान में रविवार को बर्ममाइंस में ‘झारखंड में संयुक्त बिहार प्रांतवासी शीर्षक संगोष्ठी सह लिट्टी पार्टी में भोजपुरीभाषियों का जुटान हुआ। पार्टी में भोजपुरी भाषा की मिठास पर...

लिट्टी पार्टी में जुटे भोजपुरिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Jan 2017 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुरिया बेयार के तत्वावधान में रविवार को बर्ममाइंस में ‘झारखंड में संयुक्त बिहार प्रांतवासी शीर्षक संगोष्ठी सह लिट्टी पार्टी में भोजपुरीभाषियों का जुटान हुआ। पार्टी में भोजपुरी भाषा की मिठास पर चर्चा की।

रमेश कुमार की अध्यक्षता में हास्य, वीर रस और प्रादेशिक लोक काव्य पाठ भी हुआ। वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा के प्रचलन पर जोर दिया। संयुक्त बिहारवासियों के प्रति नाकारात्मक विचार वालों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव रखा गया।

वक्ताओं ने सामाजिक समरस्ता पर जोर देते हुए झारखंड की उन्नति में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश, डॉ. नर्मदेश्वर पांडेय, डॉ. विमलेश ठाकुर, मोतीलाल सिंह, परशुराम शर्मा, कन्हैया दुबे, श्रीराम पांडेय, भार्गव, यमुना तिवारी ‘व्यथित, केके मिश्रा, दीपक कुमार, अवशेध, नित्यानंद, सिन्हा, विकास, अमरनाथ चौबे, एलडी सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें