फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में चल रहा जंगल का कानून : झामुमो

झारखंड में चल रहा जंगल का कानून : झामुमो

झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में जंगल का कानून चल रहा है। बच्चा चोर होने की अफवाह में लगातार लोग मारे जा रहे हैं। 11 मई को जादूगोड़ा के समीप...

झारखंड में चल रहा जंगल का कानून : झामुमो
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sun, 21 May 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में जंगल का कानून चल रहा है। बच्चा चोर होने की अफवाह में लगातार लोग मारे जा रहे हैं। 11 मई को जादूगोड़ा के समीप ईचड़ा में राफेल टुडू नामक व्यक्ति मारा गया। अगर उस घटना के बाद सरकार सजग रहती तो इतनी मौतें नहीं होतीं।

शनिवार को बिष्टूपुर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने कहा कि गांव-गांव में अफवाह से जब भय का माहौल हो तो किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। दूसरी ओर, विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि विधायकों के फोन टेपिंग से सरकार को फुर्सत नहीं है। खुफिया तंत्र यह भी नहीं जान पाया कि बच्चा चोर की अफवाह गांवों में कौन फैला रहा है। इधर, पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि साजिशकर्ता को सामने लाने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मामले में झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि मानगो व धातकीडीह में जो कुछ हुआ, उसे सांप्रदायिकता से जोड़ कर नहीं देखे। झामुमो के महासचिव राजू गिरी ने मांग की कि पीड़ित परिवारों को और मुआवजा मिलना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें