फोटो गैलरी

Hindi News20 लाख मिलेगा ग्रेच्युटी

20 लाख मिलेगा ग्रेच्युटी

बीएसएनएल और एमटीएनएल के रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी में दस लाख के बदले 20 लाख रूपया मिलेगा। दूरसंचार मंत्रालय ने इसको लेकर 16 मार्च को आदेश जारी कर दिया है। केन्द्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग में...

20 लाख मिलेगा ग्रेच्युटी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएसएनएल और एमटीएनएल के रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी में दस लाख के बदले 20 लाख रूपया मिलेगा। दूरसंचार मंत्रालय ने इसको लेकर 16 मार्च को आदेश जारी कर दिया है। केन्द्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग में इसके लिए प्रावधान किया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम के राष्ट्रीय सचिव केके सिंह ने केन्द्र सरकार का धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि पहले रिटायर होने पर कर्मचारियों को साढे सोलह महीने का वेतन और डीए मिलता है, अगर यह राशि दस लाख से ज्यादा हो तो यह राशि 10 लाख ही मिलती थी। इस बंधन को हटा लिया गया है, और लिमिट बढ़ाकर 20 लाख तक कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें