फोटो गैलरी

Hindi Newsगम्हरिया में दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची को जलाया

गम्हरिया में दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची को जलाया

गम्हरिया के कांड्रा में दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने एक 10 वर्षीय बच्ची को जलाकर कुंए में फेंक दिया। मौत से जूझ रही बच्ची की रोने की आवाज सुनकर एक महिला ने अन्य लोगों के प्रयास से उसे बचा...

गम्हरिया में दुष्कर्म में असफल होने पर बच्ची को जलाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Dec 2016 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया के कांड्रा में दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने एक 10 वर्षीय बच्ची को जलाकर कुंए में फेंक दिया। मौत से जूझ रही बच्ची की रोने की आवाज सुनकर एक महिला ने अन्य लोगों के प्रयास से उसे बचा लिया।

गंभीर रूप से जली बच्ची को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। कांड्रा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। बच्ची के फर्द बयान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

कक्षा चार में पढ़ती है छात्रा : बच्ची के पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं। गम्हरिया में सिनेमा हॉल के समीप एक किराए के मकान में पत्नी समेत तीन बच्चों के साथ 2 साल से रहते हैं। मूल रूप से बंगाल के बांकुड़ा जिले के निवासी हैं। पीड़िता कक्षा 4 की छात्रा है।

सुबह 5 से 7 बजे की बीच की है घटना : कांड्रा मुख्य मार्ग से सटे सिनेमा हॉल के समीप वर्षों से बंद क्रशर उद्योग की भू-भाग में फैली चहारदीवारी के अंदर सुबह 5 से 7 बजे की बीच आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने केरोसिन डालकर जला दिया। परिसर के एक पुराने कुंए में फेंककर फरार हो गए।

टीएमएच में कराया भर्ती : कुंए से रोने की आवाज सुनकर अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़ने मुख्य मार्ग आई महिला ने लोगों को बुलाकर बच्ची को बाहर निकाला। मामले की जानकारी परिजनों को मिलते ही स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।

घटना स्थल पर बिखरे हैं जले कपड़े : घटना स्थल पर केरोसिन के डब्बा, माचिस, जले कपड़े, पॉलिथिन में चूड़ा- मूढ़ी खाने की सामग्री व अन्य सामान बिखरे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें