फोटो गैलरी

Hindi Newsचंदन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

चंदन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर में हुए चंदन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार कोएक आरोपी बबलू सिंहदेव को गम्हरिया के लाल बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। चंदन की हत्या 13 फरवरी को रापचा डैम किनारे गोली मारकर की गयी...

चंदन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर में हुए चंदन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार कोएक आरोपी बबलू सिंहदेव को गम्हरिया के लाल बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। चंदन की हत्या 13 फरवरी को रापचा डैम किनारे गोली मारकर की गयी थी।

यह जानकारी एसडीपीओ अजीत कुमार ने सोमवार को सरायकेला थाना में प्रेसवार्ता में दी। कुमार ने कहा कि चंदन हत्याकांड में अब तक पांच बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में प्रयुक्त दो बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। चंदन सिंह को डीवीसी मोड़ आदित्यपुर से उठाया गया था। दूसरे दिन उसकी लाश रापचा डैम के किनारे से बरामद की थी। एसडीपीओ ने कहा कि सिंहदेव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया था। इसमें विजय कुमार सिंह, जयप्रकाश राणा, रामाकांत दीक्षित शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुरु प्रमाणिक, फूसो बेसरा, सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह व बबलू सिंहदेव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें