फोटो गैलरी

Hindi Newsसाकची में पति को गायब करने का मामला दर्ज

साकची में पति को गायब करने का मामला दर्ज

साकची थाना क्षेत्र के धालभूम रोड आम बगान विमल सत्य अपार्टमेंट निवासी आयानिका सेनगुप्ता ने सास-ससुर पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला साकची महिला थाने में दर्ज कराया...

साकची में पति को गायब करने का मामला दर्ज
Thu, 25 May 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची थाना क्षेत्र के धालभूम रोड आम बगान विमल सत्य अपार्टमेंट निवासी आयानिका सेनगुप्ता ने सास-ससुर पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला साकची महिला थाने में दर्ज कराया है। आयानिका ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कहा कि नई दिल्ला के जनकपुरी निवासी सौरभ सेनगुप्ता से उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के समय आयानिका नौकरी करती थी।

शादी के बाद से ही कर रहा था प्रताड़ित : शादी के बाद दिल्ली जाने पर ससुरालवाले कुछ दिनों बाद से ही मारपीट करने लगे और पांच लाख रुपये की मांग की। सास और ससुर के कहने पर पति पीटता था। विरोध करने पर पति और वह एक किराये के मकान में रह रहे थे। पांच अप्रैल को सौरभ अपने एक दोस्त के साथ बाहर गया, फिर घर पर नहीं लौटा। पति के नहीं लौटने पर अयानिका ससुराल जानकारी लेने गई तो सास-ससुर ने बदसलूकी की। किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

आस्ट्रेलिया के लिए बनाया था वीजा : पति-पत्नी की योजना थी कि वे आस्ट्रेलिया जाएंगे। पति के गायब होने के बाद अयानिका ने अपना वजा रद्द करा दिया है। पति के वीजा के बारे में उसे जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें