फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजयुमो के पदाधिकारियों का अभिनंदन 18 को

भाजयुमो के पदाधिकारियों का अभिनंदन 18 को

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर से जुड़े पदाधिकारियों का अभिनंदन उनके नगर आगमन पर 18 फरवरी को किया जाएगा। मोर्चा के अध्य्क्ष मनोज बाजपेयी की अध्यक्षता में मंगलवार को साकची में बैठक हुई...

भाजयुमो के पदाधिकारियों का अभिनंदन 18 को
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Feb 2017 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर से जुड़े पदाधिकारियों का अभिनंदन उनके नगर आगमन पर 18 फरवरी को किया जाएगा। मोर्चा के अध्य्क्ष मनोज बाजपेयी की अध्यक्षता में मंगलवार को साकची में बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में सबसे पहले मोर्चा के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों को बधाई व शुभकामना दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि जमशेदपुर से भाजयुमो के बहुत से ऊर्जावान लोगों को जगह मिली है। युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अपनी जिमेवारी को समझकर कार्य करना होगा क्योंकि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। बैठक को मिथलेश सिंह यादव, चंदशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, गुरदेव सिंह राजा, खेमलाल जी, कुलवंत सिंह बंटी ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें