फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन

भाजपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला समिति में पोटका, कोवाली, आसनबनी और बागबेड़ा मंडलों के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह पार्टी के हाता कार्यालय में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेनका सरदार उपस्थित...

भाजपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Dec 2016 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला समिति में पोटका, कोवाली, आसनबनी और बागबेड़ा मंडलों के नवमनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह पार्टी के हाता कार्यालय में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेनका सरदार उपस्थित थीं।

विधायक ने कहा कि जिला कमेटी में पोटका और बागबेड़ा के कार्यकर्ताओं को इस बार अधिक जिम्मेवारी दी गई है। यह खुशी की बात है, लेकिन कार्यकर्ता पद पाकर और अधिक मेहनत करें एवं समाज हित का काम करें। गांव-गांव पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी कामों से जनता को अवगत कराएं। पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में विकास का काम लगातार हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश समिति सदस्य विभीषण सिंह सरदार, मुखिया तारिणीसेन सिंह सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष संतोष भंज, कोवाली मंडल अध्यक्ष पिंटू षांडगी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज राम, रतन सोनकर, आनंद कुमार, शरत सिंहदेव, विष्णु कुंभकार, सुधीर गोप, अभयपद भकत, बिरधान सरदार, मुरली मोदक सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें