फोटो गैलरी

Hindi Newsकुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा, सिर लेकर पहुंचा कोर्ट

कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा, सिर लेकर पहुंचा कोर्ट

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बांगरकोला गांव के बांधगुटू टोला में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह पत्नी का कटा हुआ सिर झोले में...

कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा, सिर लेकर पहुंचा कोर्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बांगरकोला गांव के बांधगुटू टोला में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह पत्नी का कटा हुआ सिर झोले में डालकर वह घाटशिला कोर्ट परिसर सरेंडर करने पहुंच गया। कोर्ट खुलने का समय नहीं होने से वह कोर्ट परिसर में ही बैठा था।

इस दौरान पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया और धालभूमगढ़ थाना ले गई। दूसरी ओर, घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने बिना जानकारी दिए शव को पुलिस द्वारा उठा ले जाने को ले जमकर थाना में हंगामा मचाया। मामले की जानकारी पर एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के समक्ष वार्ता हुई। इस दौरान बांधगुटू के ग्राम प्रधान मुनी मार्डी ने मायकों वालों की जानकारी नहीं देने को लेकर गलती स्वीकारी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

ऐसे किया सिर से धड़ से अलग : सोबान मार्डी ने रविवार देर रात पत्नी 45 वर्षीय चूड़ामनी मार्डी से हुए विवाद के बाद घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद धड़ को घर से बाहर फेंककर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मुनी मार्डी को देकर कहा कि वह धालभूमगढ़ थाना सरेंडर करने जा रहा है। उसके बाद वह थाना न जाकर घाटशिला कोर्ट पहुंच गया। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी मुखिया पूर्णचन्द्र सिंह को दी। मुखिया ने धालभूमगढ़ थाना प्रभारी को सूचना दी। मुकेश चौधरी तत्काल बांधगुटू गांव पहुंचे व जानकारी लेते हुए शव को उठाया। इसके बाद आरोपी को खोजते हुए घाटशिला पहुंचे। घाटशिला कोर्ट परिसर में पत्नी का शव झोले में डाल वकील के सिरिस्ता में बैठा था। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मायके वालों ने थाना में मचाया हंगामा : धालभूमगढ़ थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान मुनी मार्डी को पूछताछ के लिए थाना ले आये। इसकी जानकारी पर विवाहिता के मायके बाघाशोल के लोग थाना पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। भाई शुक्रा हांसदा का कहना था कि घटना की जानकारी बिना मायकों वालों को दिए शव को पुलिस ने कैसे उठा लिया। घंटो हंगामा के बाद मुखिया, ग्राम प्रधान, पंसस, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के समक्ष वार्ता हुई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में देर हो जाती तो आरोपी भाग सकता था।

पति-पत्नी में काफी दिनों से था विवाद : सोबान मार्डी एवं चूड़ामनी मार्डी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर मामला पहले भी थाना पहुंचा था। थाना में सोबान ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि वह चूड़ामनी को अब सही तरीके से रखेगा। हालांकि रविवार देर रात तत्कालीन घटना क्या हुई और पत्नी को क्यों मार डाला, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, मृतका के भाई शुक्रा हांसदा के लिखित बयान पर धालभूमगढ़ थाने में सोबान मार्डी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें