फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड के सभी बूचड़खाने बंद हो : संघ

झारखंड के सभी बूचड़खाने बंद हो : संघ

झारखंड प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खानों को बंद किया जाना चाहिए। यह बातें झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के प्रदेश मंत्री अनिल मोदी ने बिष्टूपुर चैंबर भवन में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस...

झारखंड के सभी बूचड़खाने बंद हो : संघ
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खानों को बंद किया जाना चाहिए। यह बातें झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के प्रदेश मंत्री अनिल मोदी ने बिष्टूपुर चैंबर भवन में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की बैठक 25 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे से रांची स्थित होटल बीएनआर चाण्क्य में होगी। इसमें राज्य के सभी 27 गौशालाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस मौके पर टाटानगर गौशाला के अध्यक्ष उमेश कावंटिया व प्रदेश के कोषाध्यक्ष रामाकांत गुप्ता ने बताया कि बैठक में देश की सबसे बड़ी गौशाला पथमेड़ा के संस्थापक दत्त शरणनंद, अखेल भारतीय गौशाला फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामगोपाल अग्रवाल नूतन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरके अग्रवाल व गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला उपस्थित रहेंगे।

संघ की सरकार से प्रमुख मांग : झारखंड में अभी तक बिहार गौशाला एक्ट चल रहा है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए। प्रदेश में गोवंशिय पशु हत्या एक्ट को कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खानें बंद करते हुए जैविक खाद की खरीद सरकार गौशालाओं से करे। देशी नश्ल की गाय का अनुसंधान केन्द्र सरकार खाले ताकि क्रॉसब्रीड से होने वाली परेशानियो से बचा जा सके सहित आठ मांगे शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें