फोटो गैलरी

Hindi News15 लड़कियों के फेसबुक अकाउंट हैक

15 लड़कियों के फेसबुक अकाउंट हैक

मानगो की 15 लड़कियों का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उनके अकाउंट से अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही हैं। इसकी शिकायत एक लड़की ने पुलिस से की है। उसने पुलिस को दी गई सूचना में जिक्र किया है कि इससे...

15 लड़कियों के फेसबुक अकाउंट हैक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Apr 2017 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो की 15 लड़कियों का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उनके अकाउंट से अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही हैं। इसकी शिकायत एक लड़की ने पुलिस से की है। उसने पुलिस को दी गई सूचना में जिक्र किया है कि इससे खतरा इस बात का है कि उनके अकाउंट से किसी भी तरह के गलत मैसेज को जारी किया जा सकता है।

यह है मामला : लड़की ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि फेसबुक में उनकी सहेलियों का चैटिंग समूह है। उस समूह में कोई ऐसा प्रवेश कर गया है, जिसे समूह के बारे में जानकारी मिली है। उसके बाद से वह अश्लील तस्वीरें लोगों को टैग कर रहा है। इससे वे परेशान हैं। उसकी सहेली जिनका फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है वे भी डरी हुई हैं। क्योंकि उन्हें भी अश्लील तस्वीरें टैग की जा रही हैं।

फर्जी अकाउंट से धमकी : पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने यह भी शिकायत की है कि कुछ लोगों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भी उन लोगों को धमकी दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें