ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
आईपीएल के टीवी दर्शकों की संख्या में गिरावट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-04-12 07:34 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों की दर्शकों की संख्या और टीवी रेटिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है।
टैम मीडिया रिसर्च के मुताबिक पहले छह मैचों में टेलीविजन व्यूअर रेटिंग्स में 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले सत्र के औसत 4.63 के मुकाबले इस बार यह रेटिंग 3.76 है। आईपीएल के पांच साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कुल दर्शकों की संख्या में भी गिरावट आई है।
पिछले साल आईपीएल के चार सत्र की सबसे कम टीवी रेटिंग रिकार्ड की गई थी और यह 2010 के मुकाबले 29 प्रतिशत कम थी और इस साल ही अब तक पिछली कहानी दोहराई गई है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने ब्रांड कंसल्टिंग कंपनी ब्रांड काम के प्रमुख श्रीधर रामानुजम के हवाले से कहा कि समस्या यह है कि काफी अधिक मैच खेले जा रहे हैं। चार मैचों के प्ले ऑफ से पहले नौ टीमों के बीच कुल 76 मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला ने हालांकि यह स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि रेटिंग में कमी आई है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूप महत्वपूर्ण हैं और आईपीएल की टीआरपी रेटिंग में कोई गिरावट नहीं आई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल