बुधवार, 19 जून, 2013 | 06:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जयवर्धने ने दिल्ली को दिलाई जीत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-05-12 10:37 PM
Last Updated:15-05-12 11:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
महेला जयवर्धने के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इंलेवन पंजाब को आईपीएल 5 के मुकाबले में पांच विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली ने जीत के लिए मिले 137 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जयवर्धने ने 49 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली।

डेविड वार्नर और वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में दिल्ली की पारी की शुरुआत की। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर 21 रन के कुल योग पर वार्नर के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा। वार्नर आठ रन के निजी योग पर प्रवीण कुमार की गेंद पर अजहर महमूद द्वारा लपके गए।

इसी ओवर में कप्तान डेविड हसी ने सहवाग का एक आसान सा कैच टपका दिया लेकिन इससे पहले कि सहवाग खतरनाक होते परविंदर अवाना ने उन्हें बोल्ड कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। सहवाग ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए।

वेणुगोपाल राव के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा। वह सात गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। अवाना की गेंद पर नितिन सैनी ने उनका कैच लपका। राव का स्थन लेने आए रॉस टेलर एक बार फिर नाकाम रहे। एक गेंद का सामना करने के बाद दूसरी ही गेंद पर वह सैनी द्वारा लपके गए। टेलर का विकेट भी अवाना के ही खाते में गया। टेलर कोई रन नहीं बना सके।

इससे पहले तेज गेंदबाज उमेश यादव और वरुण आरोन की गेंदबाजी के सामने किंग्स इलेवन पंजाब आठ विकेट पर 136 रन ही बना सका। यादव ने 21 रन देकर तीन जबकि आरोन ने 19 रन देकर दो विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे पंजाब को शुरू से आखिर तक झटके लगते रहे। केवल कप्तान डेविड हसी ही टिककर खेल पाए। उन्होंने 35 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।
 
आईपीएल मे आज दिन भर क्रिकेट की कम मैच फिक्सिंग की अधिक चर्चा हुई लेकिन इससे दिल्ली के दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे बड़ी तादाद में स्टेडियम में पहुंचे थे। उनमें पूरा जोश और उत्साह था तथा डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने उन्हें जल्द झूमने के लिए भी मजबूर कर दिया।

शान मार्श (15 गेंद पर 13 रन) ने दूसरा ओवर वेणुगोपाल राव से करवाने के वीरेंद्र सहवाग के फैसले का फायदा उठाकर तीन चौके लगाए। वेणुगोपाल की जगह गेंद संभालने वाले आरोन ने हालांकि अपनी कोण लेती पहली गेंद पर ही मार्श को ललचा दिया और बाकी काम विकेटकीपर नमन ओझा ने पूरा कर दिया जिन्होंने दायीं तरफ डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लिया।

पंजाब की नई सनसनी मनदीप सिंह (12 गेंद पर 21 रन) ने मोर्ने मोर्कल के ओवर में तीन चौके लगाये। अगले ओवर में आरोन ने उनके तेवरों को भी ठंडा कर दिया। सहवाग ने मिडविकेट पर उनका नीचा कैच लिया। उमेश यादव आठवें ओवर में छठे गेंदबाज के तौर पर आये और उन्होंने आते ही नितिन सैनी (15 गेंद पर 15 रन) को डगआउट में भेज दिया।

डेविड मिलर (4) को क्षेत्ररक्षक के हाथ में गेंद होने के बावजूद रन के लिए दौड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा। अजहर महमूद (सात गेंद पर नौ रन) और पंजाब की पिछली जीत के नायक गुरकीरत सिंह (पांच गेंद पर आठ रन) आते ही गेंदबाजों पर हावी होने की गलती में विकेट गंवाए।

अजहर ने यादव की गेंद पर छक्का जड़ने के प्रयास में सीमा रेखा पर खड़े इरफान पठान को कैच थमाया। गुरकीरत ने पवन नेगी पर लगातार दो चौके जमाए लेकिन विकेटकीपर ओझा ने उन्हें अगली गेंद पर आगे बढ़कर लंबा शॉट खेलने की सजा दे दी। पीयूष चावला (14 गेंद पर दस रन) और प्रवीण कुमार (8) ने भी आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम लिखवाया।

इस बीच हसी ने धैर्य नहीं खोया। यदि उन्होंने एक छोर नहीं संभाला होता तो पंजाब की स्थिति और नाजुक होती। विकेट गिरने से हालांकि वह तीखे तेवर नहीं दिखा पाए। उन्होंने मोर्कल पर पारी का एकमात्र छक्का लगाया लेकिन लांग आन पर जमाया गया यह शॉट काफी दर्शनीय था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°