राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
आईपीएल से बाहर हुए केवन कूपर
जयपुर, एजेंसी
First Published:02-05-12 02:41 PM
राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर केवन कूपर घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमयर लीग के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
कूपर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 29 अप्रैल को फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे। रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले इस कैरेबियाई खिलाड़ी को चार से पांच सप्ताह तक के विश्राम की सलाह दी गयी है।
रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने कूपर के बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केवन कूपर के चोटिल होने से हमें ऑलराउंडर की जरूरत है जिसे शेन वॉटसन पूरी करेंगे। कूपर युवा खिलाड़ी की तरह हमारी टीम से जुड़ा था और उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा शानदार भूमिका निभायी।
पहली बार आईपीएल में खेल रहे कूपर ने इस टवेंटी-20 टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट लिए और फिर पहली गेंद पर ही छक्का जमाया। कूपर ने छह मैच में दस विकेट लिए। रॉयल्स ने उन्हें 50 हजार डॉलर में खरीदा था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल
