शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 16:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
MCA ने शाहरुख पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
मुंबई, एजेंसी
First Published:17-05-12 12:22 PM
Last Updated:17-05-12 12:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान के खिलाफ बदसलूकी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।
     
एमसीए के सचिव नितिन दलाल ने कहा कि हमने एमसीए अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने वाले शाहरुख के खिलाफ मरीन ड्राइव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एमसीए कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने बताया कि कल केकेआर की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद शाहरुख की सुरक्षा अधिकारियों और एमसीए अधिकारियों से झड़प हो गई।
     
उन्होंने कहा कि शाहरुख पूरी तरह से नशे की हालत में थे। उन्होंने कहा कि मैच के बाद उन्होंने बदसलूकी की और एमसीए सुरक्षा अधिकारियों को अपशब्द कहे।

उन्होंने एमसीए अध्यक्ष विलासराव देशमुख सहित तमाम अधिकारियों को भी अपशब्द कहे। हमने तय किया है कि भविष्य में उन्हें स्टेडियम में घुसने नहीं दिया जायेगा।

केकेआर ने वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल के पांचवें सत्र के आखिरी मैच में कल मुंबई इंडियंस को 32 रन से हराया। सावंत ने कहा कि शाहरुख और उसके बाडीगार्ड टीम के ड्रेसिंग रूम में गए और बाहर आकर मैदान पर जाने लगे।
    
उन्होंने कहा कि एमसीए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कहा कि मैच खत्म हो चुका है और वे मैदान पर नहीं जा सकते। इसके बाद शाहरुख उन्हें और एमसीए अधिकारियों को अपशब्द कहने लगे। उनके लोगों ने हाथापाई भी की। हमने भविष्य में उनके स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हमने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
     
सावंत ने बताया कि एमसीए की प्रबंध समिति के सदस्य और पुलिस के आला अधिकारी इकबाल शेख ने मामला संभालने की कोशिश की लेकिन शाहरुख किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

यह पूछने पर कि एमसीए क्या बीसीसीआई के पास भी शिकायत दर्ज करायेगा, सावंत ने कहा कि सारा मामला आईपीएल सीईओ सुंदर रमन और बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर देंवेंद्र प्रभुदेसाई के सामने हुआ है।
   
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम बीसीसीआई के समक्ष भी शिकायत दर्ज करायेंगे। दलाल ने कहा कि एमसीए की प्रबंध समिति की बैठक अगले सप्ताह है और उसमें इस पर बात की जायेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°