राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
किंग्स इलेवन ने चार्जर्स को 25 रन से हराया
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:08-05-12 11:42 PM
Last Updated:08-05-12 11:50 PM
युवा सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद प्रवीण कुमार की अगुवाई वाले आक्रमण के उम्दा प्रदर्शन से किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को यहां डेक्कन चार्जर्स को 25 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग की प्ले ऑफ की दौड़ को रोचक बना दिया।
मनदीप 48 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाये। उन्होंने शान मार्श (20 गेंद पर 22 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 55 रन जोड़े जबकि डेविड मिलर (18 गेंद पर नाबाद 28) ने आखिरी ओवरों में कुछ करारे शाट लगाये। इससे किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 170 रन बनाये।
डेक्कन चार्जर्स अपनी ब्रांड एंबेसडर साइना नेहवाल की उपस्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। शुरुआती झटकों से उबरने में नाकाम रहने के बाद उसकी टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना पायी। बीच में चार रन के अंदर चोटी के तीन बल्लेबाज डेनियल हैरिस (29 गेंद पर 30), कैमरून व्हाइट और कुमार संगकारा के विकेट गंवाने से उसकी हार सुनिश्चित हो गयी थी।
किंग्स इलेवन की तरफ से प्रवीण, कप्तान डेविड हसी और परविंदर अवाना ने दो-दो विकेट लिये। किंग्स इलेवन की यह छठी जीत है और वह 12 मैच में 12 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके चार्जर्स ने नौवां मैच गंवाया। उसके अब भी 12 मैच में पांच अंक हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल
