फोटो गैलरी

Hindi Newsये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

दुनिया के कुछ ऐसे शहर है जो लगातार राजनीतिक एंव सामाजिक अस्थिरता और आतंकवाद के चलते रहने के हिसाब से दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें बन गई हैं।  एक्नोमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही म

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 Aug 2016 03:30 PM

दुनिया के कुछ ऐसे शहर है जो लगातार राजनीतिक एंव सामाजिक अस्थिरता और आतंकवाद के चलते रहने के हिसाब से दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें बन गई हैं। 

एक्नोमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी, गैंग वॉर, राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और गरीबी जैसी सुविधाओ को पैमाना बनाकर शहरों को रेटिंग दी है। EIU दुनिया भर के 140 शहरों की जीवन शैली में चुनौतियों के लिए 100 अंको में से स्कोर प्रदान करता है। इसके आधार पर रैंकिंग तैयार की जाती है। 

डौउला (कैमरुन)- 

इस अफ्रीकी शहर को ईओईयू ने खराब शहरों की सूची में नौंवे नंबर पर रखा है। यहां पर हेल्थ, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, के चलते खराब शहरों की सूची में टॉप पर रखा गया है। 

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा1 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा


 

हरारे (जिंम्बाब्वे)-

यह अफ्रीकी शहर रहने के हिसाब से दुनिया के सबसे खराब शहरों में गिना जाता है। 140 देशों की सूची में सबसे खराब हेल्थकेयर सेवाओं में हरारे टॉप पर है। बुनियादी ढांचे, सामाजिक अशांति के लिहाज से भी सबसे खराब शहरों में से एक है।  हालांकि, पिछले पांच वर्षों में इस शहर ने अपनी समस्याओं में सबसे अधिक सुधार किया है। 

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा2 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

कराची (पाकिस्तान)-

इस शहर को स्थिरता, संस्कृति और पर्यावरण के लिए सबसे कम स्कोर मिले हैं। हालांकि, शिक्षा के लिहाज से थोड़ा बेहतर होने कारण इसकी रेटिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। अमेरिका की पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने सितंबर 2013 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी इस रिपोर्ट में पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची को विश्व का सबसे खतरनाक शहर बताया गया था। यहां प्रत्येक 1,00,000 निवासियों पर हत्या की दर 12.3 है और यह दर विश्व के किसी भी बड़े शहर से 25 फीसदी तक उंची है। कराची को लिस्ट में सांतवें नंबर पर रखा गया है। 

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा3 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

अल्जीयर्स (अल्जीरिया)- 

ईओईयू की सूची में इस शहर को कराची के बराबर रेटिंग दी गई है। दोनों शहरों को 40.9 की रेटिंग दी गई है।  यह रेटिंग एजुकेशन, इंफ्रा, हेल्थकेयर, जैसी 50 कैटागरी में मिले अंको के हिसाब से दी गई है। 

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा4 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

पोर्ट मोरेस्बी, (पापुआ न्यू गिनी)- 

राजनीतिक एंव सामाजिक अस्थिरता की वजह से इस शहर को विश्व के सबसे शहरों की सूची में पांचवें पायदान पर रखा गया है। इस शहर की हेल्थकेयर सेवाएं दुनिया में सबसे खराब मानी जाती हैं।  

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा5 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

ढाका (बांगलादेश)-

ईआईयू के मुताबिक, हिंसा और आतंकवाद के चलते रहने के लिए यह एक बेहद ही खतरनाक शहर है। खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की सूची में ये 140 देशों की सबसे निचले पायदान पर है।  

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा6 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

लागोस (नाईजीरिया)- 

स्थिरता के हिसाब से यह दुनिया के सबसे खराब शहरों में से एक था। नाईजीरिया में बाको हरम के लगातार खून-खराबे के चलते यह रहने के लिए एक बेहद ही खतरनाक शहर है। लागोस नाईजीरिया का सबसे बड़ा शहर है। 

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा7 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा

 

ट्रपोली (लीबिया)-

लीबिया की राजधानी त्रिपोली ने लगातार इस्लामिक स्टेट के बढ़ रहे प्रभाव यह शहर रहने हिसाब से सुरक्षित नहीं माना जाता है। वहीं लीबिया के तानाशाह गद्दाफी की मौत के बाद से शहर लगातार एक युद्ध जैसी स्थिति में फंसा हुआ है।  

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा8 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा


 दमिश्क (सीरिया)-

रहने से हिसाब से ये दुनिया का सबसे खराब शहर है। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बना शहर दमिश्क पश्चिम एशिया के सबसे पुराने शहरों में है। सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ जनविद्रोह की शुरुआत के बाद से भारी लड़ाई चल रही है। ये एतिहासिक शहर एक मलबे के ढेर में बदलता जा रहा है। लगातार युद्ध के शिकार रहने के चलते इस शहर में हेल्थ, एजुकेशन, सेंनिटेशन जैसी बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है।

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा9 / 9

ये हैं दुनिया के ऐसे शहर जहां कोई नहीं रहना चाहेगा