फोटो गैलरी

Hindi Newsएक साथ दुनिया छोड़ी: पति की मौत के महज 4 मिनट बाद पत्नी की मौत

एक साथ दुनिया छोड़ी: पति की मौत के महज 4 मिनट बाद पत्नी की मौत

सात दशक से ज्यादा समय तक साथ रहे एक दंपति ने दुनिया भी एक साथ छोड़ी। हालांकि अंतिम वक्त में पति और पत्नी अलग अलग स्थान पर थे। लेकिन पति की मौत के महज चार मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि उसे...

एक साथ दुनिया छोड़ी: पति की मौत के महज 4 मिनट बाद पत्नी की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Apr 2017 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सात दशक से ज्यादा समय तक साथ रहे एक दंपति ने दुनिया भी एक साथ छोड़ी। हालांकि अंतिम वक्त में पति और पत्नी अलग अलग स्थान पर थे। लेकिन पति की मौत के महज चार मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि उसे पति के गुजर जाने के बारे में बताया भी नहीं गया था। 

डिमेंशिया से पीड़ित 93 वर्षीय विल्फ रसेल का बीते बुधवार एक केयर होम में निधन हो गया। उनकी मौत के महज चार मिनट बाद उनकी 91 वर्षीय पत्नी वेरा भी चल बसीं, जो पास के एक अस्पताल में भर्ती थीं। दोनों 71 वर्ष पहले एक-दूसरे के जीवनसाथी बने थे। 

उनकी पोती स्टीफनी वेल्च ने बताया, मेरे दादा को एक वर्ष पहले डिमेंशिया होने की बात पता चली थी। उन्हें दो महीने पहले एक केयर होम में भर्ती कराया गया। मेरी दादी हाल ही में उन्हें देखने वहां गईं तो बीमारी के कारण दादा उनको बिल्कुल पहचान नहीं पाए। उसी दिन से दादी की तबीयत बिगड़ने लगी।

वेल्च के अनुसार उनके दादा ने बीते बुधवार को सुबह 6:50 बजे दम तोड़ा और इसके ठीक चार मिनट बाद दादी ने अंतिम सांस ली। हालांकि उन्हें पता भी नहीं था कि उनके पति इस दुनिया में नहीं रहे। 

विल्फ जब 18 साल के थे तब उनकी वेरा से पहचान हुई थी। वेरा तब 16 साल की थीं। विल्फ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रॉयल एयर फोर्स के साथ उत्तरी अमेरिका और इटली चले गए। वहां से लौटने के बाद विल्फ ने वेरा से विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ निभाते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें