फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या

भारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या

  हमले के 20 मिनट के अंदर हो गई थी मौत मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमले के 20 मिनट के अंदर किम जोंग नाम की मौत हो गई। हमले के बाद उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 06:57 PM

हमले के 20 मिनट के अंदर हो गई थी मौत
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमले के 20 मिनट के अंदर किम जोंग नाम की मौत हो गई। हमले के बाद उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उत्तर कोरियाई नेता के सौतेले भाई पर 13 फरवरी को कुआलालंपुर हवाईअड्डा पर घात लगा कर हमला किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री एस सुब्रहमण्यम ने संवाददाताओं को बताया, उनकी एंबुलेंस में मौत हो गई। वह क्लिीनिक में अचेत हो गए थे। पुलिस हमले को अंजाम देने के लिए दो संदिग्ध महिलाओं को जिम्मेदार ठहरा रही है। वह किम जोंग इल के बड़े बेटे थे।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नम की हत्या में जिस विनाशक जहर का इस्तेमाल किया गया है उसे एक भारतीय मूल के शख्स ने बनाया था। वीएक्स नाम का यह प्राणघातक रसायन दुनिया का सबसे ज्यादा जहरीला रसायन माना गया है। आगे पढ़ें वीएक्स क्यों है दुनिया का सबसे विनाशक रसायन?

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, केमिकल वीएक्स 1950 में कीटनाशक के तौर पर ब्रिटेन में तैयार किया गया था जिसे भारतीय मूल के केमिस्ट रणजीत घोष ने ब्रिटेन में इम्पीरियल इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान बनाया था।

यह केमिकल इतना ज्यादा घातक है कि बाद में इसका इस्तेमाल रसायनिक हथियार के तौर पर किया गया। 1980 में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इसका इस्‍तेमाल किया गया था।

इसके केमिकल के विनाशकारी परिणाम को देखते हुए 60 के दशक में अमेरिका ने भी इसे बनाना शुरू किया था। वर्तमान में अमेरिका और रूस ही इस विनाशकारी रसायन बड़ी मात्रा में स्टोर करने की बात स्वीकारते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि केमिकल वीएक्स इराक और सीरिया जैसे तमाम देशों में बड़ी मात्रा में मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया ने इस रसायन का इस्तेमाल युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए हजरों टन इकट्ठा कर रखा है।

अागे पढ़ें- क्या है वीएक्स केमिकल और कैसे है यह घातक?

भारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या1 / 2

भारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या

 

 

वीएक्स हमले में जीवित बचे एक मात्र शख्स का अनुभव-

इस जहर से दनिया में एक मात्र जीवित बचे जापान के एक शख्स ने जो अनुभव शेयर किया वह डरा देने वाला है। 1995 में एक सब वे पर एक शख्स ने कुछ लोगों पर वीएक्स स्प्रे करके भाग गया था। जिनके शरीर में यह स्प्रे पड़ा उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक शख्स जिंदा बच गया था। जिंदा बचे शख्स हिरॉयुकी नगाओका ने बताया कि हमले के करीब आधे घंटे बाद ही उसकी आंखों में अंधेरा छा गया था। उसे बहुत ज्यादा गर्मी लग रही थी और लगातार उसे पसीना आ रहा था। बाद में क्या हुआ उसे याद नहीं रहा।

इसके आगे की कहानी उनकी पत्नी बताती हैं कि इसके बाद वह जानवरों की तरह चारों घुटने के बल जमीन पर खड़े हो गए थे और अपनी गर्दन और सीने को नोच रहे थे। इसके बाद वह अचेत हो गई तो कई दिन तक उन्हें होश नहीं आया था।

इस घटना के बाद उनके दाहिने ओर का आधा शरीर अपंग हो गया है और श्वास के लिए अभी नहीं नाक में नली पड़ी है।

 

प्रस्तुति : अलखराम सिंह

भारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या2 / 2

भारतीय मूल के शख्स द्वारा बनाए जहर से हुई किम जोंग नम की हत्या