फोटो गैलरी

Hindi NewsUS: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली

ट्रंप के खिलाफ महिलाओं की रैली अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शिकागो के ट्रंप टॉवर पर महिला

एजेंसीWed, 19 Oct 2016 11:35 AM

ट्रंप के खिलाफ महिलाओं की रैली

शहर के मध्य स्थित गगनचुंबी इमारत के बाहर जमा हुई महिलाओं में से एक क्रिस्टिन माक्र्स ने कहा कि तथ्य यह है कि वह बलात्कार की संस्कृति का सामान्यीकरण कर रहे हैं और यह हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। 

रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज डब्ल्यू बुश और जॉन मैक्केन को पिछले चुनावों में वोट देने वाली ब्लेयर वेस्टोवर ने कहा कि वह इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन को अपना मत देंगी। हालांकि वह कई मुददों पर उनसे इत्तेफाक नहीं रखती हैं।

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली2 / 4

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली

ट्रंप पर आरोप

अमेरिकी रियलिटी टीवी शो द अप्रेंटिस की एक पूर्व प्रतिभागी ने आरोप लगाया है कि 2007 में ट्रंप ने उनके साथ अश्लील हरकतें की थी और जबरन उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

एक अमेरिकन टीवी शो की पूर्व प्रतिभागी ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि 2007 में एक सामाजिक कार्य के सिलसिले में मै न्यूयार्क गई थी। मैं ट्रंप के कार्यालय में यह जानने के लिए संपर्क किया कि वह वहां दोपहर के भोजन के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। मुझे बताया गया कि वह मेरे साथ दोपहर का भोजन नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह अपने कार्यालय में मुझसे मिलना चाहेंगे।

इससे पहले एक रिपोर्ट के मुताबिक दो महिलाओं ने भी उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक 74 वर्षीय जेसिका लीडस ने विमान में जबरदस्ती छूने का तो राशेल क्रुक्स ने उन पर एक एलिवेटर के बाहर उनका चुंबन लेने का आरोप लगाया है। यह घटना वर्ष 2005 में हुई थी जब राशेल 22 वर्ष की थी।

इससे पहले साल 2005 का ही ट्रंप का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें करते दिख रहे हैं और शेखी बघारते हुए बता रहे हैं कि किस तरह वे महिलाओं को जबरदस्ती छूते और पकड़ते थे लेकिन स्टार होने के कारण बड़ी आसानी से बच कर निकल जाते थे।

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली3 / 4

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली

ट्रंप के बचाव में उतरीं पत्नी मेलानिया

ट्रंप पर लगे आरोपों के बाद उनकी पत्नी मेलानिया ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके पति को ऐसी बातें कहने के लिए उकसाया गया था।

सीएनएन को दिए गए साक्षात्कार में ट्रंप की 46 वर्षीय पत्नी   मेलानिया ने कहा, मैंने मेरे पति से कहा कि आप जानते हैं कि भाषा अनुचित थी। यह स्वीकार्य नहीं है। मैं स्तब्ध थी क्योंकि वे ऐसे नहीं हैं।

उन्होंने ट्रंप और एक्सीस हॉलीवुड के मेजबान बिली बुश के बारे में कहा, दोनों लड़कों जैसी बातें ही कर रहे थे। उन्हें उकसाया गया। बिली ने उन्हें बातों में उलझाया ताकि वे गंदी और खराब बातें कहें।

मेलानिया ने कहा, जैसा की टेप में आप देख सकते हैं, सभी कैमरे बंद हैं और मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह पता था कि माइक चालू है।

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली4 / 4

US: विवादित बयान को लेकर Trump के खिलाफ महिलाओं की रैली