फोटो गैलरी

Hindi Newsहार्वर्ड और मैसाच्युसेट्स से बेहतरीन है ये यूनिवर्सिटी, पढ़ें क्यों

हार्वर्ड और मैसाच्युसेट्स से बेहतरीन है ये यूनिवर्सिटी, पढ़ें क्यों

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी तो है ही, साथ ही फीस के मामले में सबसे सस्ते विदेशी विश्वविद्यालयों में शुमार है। जबकि उसके मुकाबले हार्वर्ड,...

हार्वर्ड और मैसाच्युसेट्स से बेहतरीन है ये यूनिवर्सिटी, पढ़ें क्यों
एजेंसीSun, 25 Sep 2016 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी तो है ही, साथ ही फीस के मामले में सबसे सस्ते विदेशी विश्वविद्यालयों में शुमार है। जबकि उसके मुकाबले हार्वर्ड, मैसाच्युसेट्स शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों की फीस कई गुना ज्यादा है।

स्मार्टएसेट डॉट कॉम ने अपने अध्ययन में यह पाया है। ऑक्सफोर्ड में वार्षिक ट्यूशन फीस 11,700 डॉलर यानी करीब सात लाख 78 हजार है। यह हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे विश्वविद्यालयों के मुकाबले एक चौथाई भी नहीं है। हालांकि यह सस्ती फीस ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के लिए ही है। गैर यूरोपीय देश के छात्रों को सालाना 13-14 लाख रुपये फीस चुकानी पड़ती है। फिर भी अमेरिकी विश्वविद्यालयों की फीस इसके मुकाबले दो से ढाई गुना ज्यादा है। 

उल्लेखनीय है कि टाइम्स हायर एजुकेशन ने हाल ही में 980 विश्वविद्यालयों में ऑक्सफोर्ड ने पहली रैंकिंग पाई है। पांच बार से शीर्ष पर रही कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इस बार दूसरे स्थान पर रही है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालयों में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में फीस और कम होती अगर 2012 में सरकार ने ट्यूशन फीस में तीन गुना बढ़ोतरी न कर दी होती। हालांकि इन विश्वविद्यालयों ने अपने स्तर पर कम आय वर्ग के छात्रों के लिए फीस नहीं बढ़ने दी है। 

शीर्ष विश्वविद्यालय(रैंकिंग) :                              स्नातक की फीस 
2. कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी :       30.5 लाख रुपये
3. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी :                                  31.5 लाख रुपये
4. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी :                                     14.5 लाख रुपये
5. मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी :      32.1 लाख रुपये
6. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी :                                       29 लाख रुपये 
7. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी :                                    30.2 लाख रुपये
8. इंपीरियल कॉलेज लंदन :                              14-15 लाख रुपये 

आईआईटी की फीस : दो लाख रुपये

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें