फोटो गैलरी

Hindi Newsयूक्रेन में 3 माता-पिता से हुआ बच्चे का जन्म

यूक्रेन में 3 माता-पिता से हुआ बच्चे का जन्म

यूक्रेन में तीन लोगों से लिए गए डीएनए के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। कीव स्थित प्रजनन चिकित्सा से संबंधित एक निजी क्लीनिक ने यह जानकारी दी है। नादिया क्लीनिक ने एक बयान जारी...

यूक्रेन में 3 माता-पिता से हुआ बच्चे का जन्म
एजेंसीFri, 20 Jan 2017 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

यूक्रेन में तीन लोगों से लिए गए डीएनए के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। कीव स्थित प्रजनन चिकित्सा से संबंधित एक निजी क्लीनिक ने यह जानकारी दी है। नादिया क्लीनिक ने एक बयान जारी कर कहा कि 34 वषीर्य महिला ने पांच जनवरी को इस बच्चे को जन्म दिया है।

यह महिला पूर्व में बांझपन से संबंधित एक ऐसी बीमारी से जूझ रही थी, जिसमें अल्पविकसित भ्रूण नष्ठ हो जाता है। बयान के अनुसार,  चिकित्सकों ने महिला में गभार्धान के लिए प्रो-न्यूक्लियर ट्रांसफर तकनीक का उपयोग किया था। 

इस तकनीक के जरिए महिला और उसके पति की प्रजनन कोशिकाओं के न्यूक्लियस को महिला दाता के स्वस्थ अंडाणु में स्थानांतरित कर दिया गया था। यूक्रेन और जर्मनी में किए गए चिकित्सा परीक्षणों के अनुसार, बच्चे को 25 हजार जीन्स उसके औपचारिक माता-पिता से मिले हैं, जबकि 37 जीन्स दानदाता महिला से प्राप्त हुए हैं। 

तीन माता-पिता से जन्मा यह नवजात संभवत: दुनिया का दूसरा बच्चा है। पिछले साल मेक्सिको के  एक क्लीनिक में तीन लोगों के डीएनए वाले दुनिया के पहले बच्चे ने जन्म लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें