इस बार मलेशिया से सामने आया एलियन स्पेसशिप का VIDEO
एलियंस की स्पेसशिप यानी UFO को धरती पर देखने की कई घटनाएं सामने आती रहीं हैं। इस बार मलेशिया के एक गांव का रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक UFO लैंड करती दिखाई दे रही है। इस...
एलियंस की स्पेसशिप यानी UFO को धरती पर देखने की कई घटनाएं सामने आती रहीं हैं। इस बार मलेशिया के एक गांव का रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक UFO लैंड करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो की पुष्टि तो नहीं की जा सकी है लेकिन इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
बता दें कि फिलहाल मलेशिया पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे खारिज कर दिया है और जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। ये वीडियो कुआला करई जिले एक रिमोट विलेज का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा ऑब्जेक्ट इस गांव का चक्कर लगाता नज़र आ रहा है। इस कथित UFO के बीच में मौजूद हिस्सा रौशनी से भी जगमगा रहा था। जिसने ये वीडियो बनाया है उसने इसके इंजन की आवाज़ भी रिकॉर्ड की है। वीडियो में लोगों के चिल्लाने की आवाजें भी सुनी जा सकतीं हैं।