फोटो गैलरी

Hindi Newsदो भारतवंशी महिलाएं व्हाइट हाउस की फेलो निर्वाचित

दो भारतवंशी महिलाएं व्हाइट हाउस की फेलो निर्वाचित

अमेरिका में भारतीय मूल की दो महिलाएं प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम के लिए चुनी गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा।...

दो भारतवंशी महिलाएं व्हाइट हाउस की फेलो निर्वाचित
एजेंसीTue, 23 Aug 2016 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में भारतीय मूल की दो महिलाएं प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम के लिए चुनी गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया की अंतरिक्ष विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की चिकित्सक टीना आर. शाह का नाम उन 16 व्हाइट हाउस फेलो में शामिल है, जिन्हें 2016-17 के फेलो प्रोग्राम के लिए देशभर से चुना गया है।

त्रिपाठी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरिक्ष विज्ञानी हैं। उनके अध्ययन का प्रमुख विषय ग्रहों का निर्माण और विकास है। वह ग्रहों के निर्माण से जुड़े पर्यावरणों के वर्गीकरण के काम का नेतृत्व कर चुकी हैं। वातावरण की भीषण गर्मी के कारण भाप बन जाने वाले ग्रहों की पहला त्रिआयामी ढांचा इन्होंने ही विकसित किया है। वह आकाशगंगा की मॉडलिंग और डार्क मैटर की खोज में भी शामिल रही हैं।

शाह फेफड़ों और सघन चिकित्सा से जुड़ी चिकित्सा-वैज्ञानिक हैं। उनका ध्यान मुख्य रूप से लंबी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य-सेवा में सुधार पर केंद्रित है। उन्होंने हाल में शिकागो यूनिवर्सिटी में अपनी फेलोशिप पूरी की। इसके तहत उन्होंने लंबे समय से फेफड़ों की तकलीफ से परेशान लोगों की देखभाल के पूरे चक्र को नए सिरे से डिजाइन किया, जिसके कारण मरीज को बार-बार अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत कम हो गई। वह शिकागो मेडिकल सोसायटी की ट्रस्टी रह चुकी हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें