फोटो गैलरी

Hindi Newsदुनिया की इन 8 लिफ्ट्स में चढ़ने से पहले कम से कम 10 बार सोच लें

दुनिया की इन 8 लिफ्ट्स में चढ़ने से पहले कम से कम 10 बार सोच लें

लिफ्ट में चढ़ने से बहुत से लोगों को दिक्कत महसूस होती है जबकि कुछ लोगों के लिए ये रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। हालांकि दुनिया में ऐसी भी लिफ्ट्स (एलिवेटर्स) मौजूद हैं जिनमें चढ़ने से पहले...

दुनिया की इन 8 लिफ्ट्स में चढ़ने से पहले कम से कम 10 बार सोच लें
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Jul 2016 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

लिफ्ट में चढ़ने से बहुत से लोगों को दिक्कत महसूस होती है जबकि कुछ लोगों के लिए ये रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। हालांकि दुनिया में ऐसी भी लिफ्ट्स (एलिवेटर्स) मौजूद हैं जिनमें चढ़ने से पहले आपको कम से कम 10 बार सोच लेना चाहिए। दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद इन लिफ्ट्स में वो लोग भी चढ़ने से डरते हैं जो आमतौर पर लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं।

1. हैमेटस्क्वांड लिफ्ट, स्विट्जरलैंड: सेंट्रल स्विट्जरलैंड में लेक लॉरेंस के नज़दीक बर्जस्टॉक  माउन्टेन पार्क में ये लिफ्ट मौजूद है। ये यूरोप की सबसे ऊंची लिफ्ट है। इसकी ऊंचाई 400 फीट है और ये नीचे ऊपर और ऊपर से नीचे सिर्फ 50 सेकेण्ड में लाती और ले जाती है।

2. द गेटवे आर्क, अमेरिका: अमेरिका के सेंट लुईस में मौजूद ये लिफ्ट करीब 630 फीट उंची है। इस लिफ्ट को सीधा न बनाकर एक स्लोप की तरह बनाया गया है जिससे ये राइड के मज़े को दोगुना कर देती है। इसकी लिफ्ट भी शीशे की बनी है और एक बार में 5 लोग इसमें सफ़र कर सकते हैं।

 
3. बाईलॉन्ग लिफ्ट, चीन: ये दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली लिफ्ट्स में से एक है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा भी दिया हुआ है। ये लिफ्ट शीशे की बनी हुई है जिसमें 50 लोग एक बार में सफ़र कर सकते हैं। इसकी ऊंचाई 1070 फीट है और ये करीब 2 मिनट में नीचे से ऊपर ले जाती है। 

4. स्काईव्यू एरिक्सन ग्लोब, स्वीडन: ये दुनिया की सबसे बड़ी गोलाकार बिल्डिंग के रूप में जानी जाती है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 425 फीट बताई जाती है। हालांकि लिफ्ट इसके चारों तरफ मौजूद है जिसके चलते इसमें सफ़र करना ज्यादा मजेदार माना जाता है। इसकी राइड भी 30 मिनट के आस-पास होती है।

5. स्काई टावर, न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में मौजूद ये लिफ्ट करीब 610 फीट ऊंची है और 40 सेकेण्ड में ऊपर से नीचे ले जाती है। ये लिफ्ट भी शीशे की बनी हुई है और एक बार में करीब 15 लोग इसमें राइड कर सकते हैं।

6. द फॉलकिर्क व्हील, स्कॉटलैंड: वैसे तो ये एक झूले की तरह बनाया गया है लेकिन ये भी एक लिफ्ट ही है। हालांकि ये लिफ्ट करीब 8 मंजिला बिल्डिंग जितनी ऊंची है। ये जितनी स्पीड से ऊपर नीचे आती है उससे ये दुनिया की सबसे खतरनाक राइड्स में से एक मानी जाती है। 

7. एक्वा डॉम, जर्मनी: ये लिफ्ट करीब 82 फिट ऊंचे पानी के एक सिलिंडरनुमा एक्वेरियम के ठीक बीच में मौजूद है। इस एक्वेरियम में आप डायविंग का मज़ा भी ले सकते हैं। ये लिफ्ट पानी में करीब 1 मिनट में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर आती है।

8. ताइपेई 101, ताइवान: 1667 फीट उंची इस 101 मंजिला बिल्डिंग में कुल 67 लिफ्ट्स लगी हुई हैं। इस बिल्डिंग में कुछ लिफ्ट्स ऐसी हैं जो ग्राउंड फ्लोर से टॉप फ्लोर तक बिना रुके काम करती हैं। इन लिफ्ट्स में चढ़कर आपको रॉकेट में चढ़ने जैसा महसूस होता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें