फोटो गैलरी

Hindi Newsसऊदी अरब में मिसाइल हमले में दो भारतीय सहित तीन मरे

सऊदी अरब में मिसाइल हमले में दो भारतीय सहित तीन मरे

हिंसाग्रस्त यमन से सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती शहर नजरान में एक मिसाइल दागे जाने से तीन लोग मारे गए जिनमें दो भारतीय हैं। इस साल इस तरह की यह तीसरी घटना है जिसमें भारतीय नागरिक मारे गए हैं।...

सऊदी अरब में मिसाइल हमले में दो भारतीय सहित तीन मरे
एजेंसीSun, 20 Dec 2015 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंसाग्रस्त यमन से सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती शहर नजरान में एक मिसाइल दागे जाने से तीन लोग मारे गए जिनमें दो भारतीय हैं। इस साल इस तरह की यह तीसरी घटना है जिसमें भारतीय नागरिक मारे गए हैं। सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक कल यमन से लगी सीमा पार से मिसाइल दागे जाने पर दो प्रवासी भारतीय और एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई।

सऊदी गजट की खबर के मुताबिक घटना में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल, दो भारतीयों की मौत होने के सिलसिले में यहां स्थित भारतीय दूतावास से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। सितंबर में सऊदी अरब के जिजान क्षेत्र में यमन से हुए एक हमले में एक भारतीय मारा गया था और तीन अन्य घायल हो गए थे।

जिजान घटना से ठीक पहले एक अन्य भारतीय मारा गया था और दो अन्य इसी क्षेत्र में घायल हुए थे। खाड़ी देश में सबसे बड़ा समूह भारतीयों का है और उनमें से सैकड़ों लोग जिजान और नाजरन में रह रहे हैं। यह क्षेत्र यमन की सीमा से लगा हुआ है। सऊदी नीत गठबंधन 26 मार्च से ही हुती विद्रोहियों से लड़ रहा है। दोनों ओर के प्रतिनिधि स्विटजरलैंड में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित वार्ता में फिलहाल शामिल हो रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें