फोटो गैलरी

Hindi News8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

  दावोस में विश्व आर्थिक मंच की शुरुआत से पहले, ऑक्सफेम ने आज कहा कि आठ व्यक्तियों के पास उतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की आधी आबादी के पास है और इससे हमारे समाजों में विभाजन का खतरा पैदा

एजेंसीMon, 16 Jan 2017 01:57 PM

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की शुरुआत से पहले, ऑक्सफेम ने आज कहा कि आठ व्यक्तियों के पास उतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की आधी आबादी के पास है और इससे हमारे समाजों में विभाजन का खतरा पैदा होता है।

जिन आठ उद्योगपतियों का जिक्र ऑक्सफेम ने किया है उनमें अमेरिका के छह, स्पेन और मेक्सिको के एक-एक उद्योगपति शामिल हैं। ऑक्सफेम के अनुसार, इन उद्योगपतियों के पास जितनी संपत्ति है वह संपत्ति दुनिया के सबसे गरीब 3.6 अरब लोगों के पास मौजूद संपत्ति के बराबर है।

उद्योगपतियों का चयन फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से किया गया है जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेटस, फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तथा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोज शामिल हैं।

ऑक्सफेम ने विश्व में अमीर और गरीबों के बीच के विशाल अंतर और मुख्यधारा की राजनीति में उत्पन्न हो रहे असंतोष को रेखांकित किया है। अपनी एक नई रिपोर्ट एन इकॉनोमी फॉर द 99 पर्सेंट में ऑक्सफेम ने कहा, ब्रेग्जिट से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान की सफलता तक, नस्लवाद में वद्धि और मुख्यधारा की राजनीति में अस्पष्टता से चिंता बढ़ रही है। वहीं संपन्न देशों में अधिक से अधिक लोगों में यथा स्थिति बदार्शत न करने के संकेत भी अधिक दिख रहे हैं। 

दावोस में मंगलवार से शुरू हो रही विश्व के राजनीतिक और आर्थिक विशिष्ट वर्गों की बैठक के एजेंडे में असमानता प्रमुख मुद्दा है। शुक्रवार तक चलने वाली विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में करीब 3,000 लोग शिरकत करेंगे।

आगे की स्लाइड्स  में पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति-

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम1 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

बिल गेट्स- अमेरिका के जाने माने उद्योगपति बिल गेट दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 75 बिलियन डॉलर है।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम2 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

अमानसीओ ओर्टेगा- अमानसीओ ओर्टेगा गाओना  वर्त्तमान में दुनिया के दुसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति हैं। अमानसीओ ओर्टेगा ZARA नामक फैशन ब्रांड के मालिक हैं। ओर्टेगा की कुल संपत्ति 67 बिलियन डॉलर है।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम3 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

वारेन बफेट- एक अमेरिकी निवेशक और व्यवसायी है। अरबपति वॉरेन बफे ने साल 2016 के हर दिन औसत 3.22 मिलियन डॉलर की कमाई की। बफेट की कुल संपत्ति 60.8 बिलियन डॉलर है। ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के बाद से उनकी संपत्ति में 77 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम4 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

कार्लोस स्लिम- मेक्सिको के खरबपति टेलीकॉम व्यवसायी कार्लोस स्लिम की कुल संपत्ति 50 बिलियन डॉलर है। वे कार्सो ग्रुप के हेड हैं। 

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम5 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

जेफ बेजोस- अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के पास कुल 45.2 बिलियन डॉलर संपत्ति है। इस सूची में उन्हें पांचवा स्थान दिया गया है।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम6 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

मार्क जुकरबर्ग-  फेसबुक की जबरदस्त सफलता के चलते मार्क जकरबर्ग 2007 में अरबपति बन गए थे। उस वक्त वो सिर्फ 23 साल के थे। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 44.6 बिलियन डॉलर है। सूची में वे 6वें स्थान पर हैं।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम7 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

लैरी एलिसन- आक्रेल के को-फाउंडर लैरी एलिसन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 43.6 बिलियन है।

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम8 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम

माइकल ब्लूमबर्ग- ब्लूमबर्ग एलपी ग्रुप के मालिक और को-फाउंडर हैं। उनकी कुल संपत्ति 40 बिलियन डॉलर है। 

यहां देखें वीडियो-

समुद्र में 1 मीटर जलस्तर बढ़ते ही डूब जाएगा मालदीव, मुंबई पर भी खतरा

कुत्ते ने बचाई ठंड से अपने मालिक की जान

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम9 / 9

8 व्यक्तियों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति: ऑक्सफेम