फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़ा खुलासा: ब्रिटेन की ये 3 महिलाएं कर रही हैं ISIS के लिए भर्ती

बड़ा खुलासा: ब्रिटेन की ये 3 महिलाएं कर रही हैं ISIS के लिए भर्ती

ब्रिटिश मूल की तीन महिलाएं युवतियों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए उकसा रही हैं। ये तीनों महिलाएं ब्रिटेन में आईएस की विचारधारा को फैलाने का काम कर रही हैं। ब्रिटेन के 'चैनल 4' ने...

बड़ा खुलासा: ब्रिटेन की ये 3 महिलाएं कर रही हैं ISIS के लिए भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Nov 2015 08:35 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटिश मूल की तीन महिलाएं युवतियों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए उकसा रही हैं। ये तीनों महिलाएं ब्रिटेन में आईएस की विचारधारा को फैलाने का काम कर रही हैं। ब्रिटेन के 'चैनल 4' ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा करते हुए इन महिलाओं का वीडियो भी जारी किया है।

चैनल के मुताबिक महिलाएं लड़कियों को जिहाद के नाम पर सीरिया जाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। चैनल की टीम ने 12 महीने तक इन महिलाओं पर नजर रखने के बाद यह खुलासा किया है। इन महिलाओं के नाम उम्मे सालिहा, उम्मे उसमान और उम्मे एल बताए गए हैं।

सोशल मीडिया से कसा शिकंजा
तीनों महिलाओं को सोशल मीडिया पर इनकी विवादित गतिविधियों के बाद जांच के घेरे में लाया गया था। चैनल 4 के अंडर कवर रिपोर्टर ने इन महिलाओं से संपर्क किया था। महिलाओं को विश्वास में लेने के बाद रिपोर्टर को एक खुफिया बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस्लामिक स्टेट का प्रचार किया जा रहा था। चैनल ने इस बैठक का एक वीडियो प्रसारित किया है।

उम्मे सालिहा
सालिहा का असली नाम जमीला है। जांच में पता चला है कि यह महिला लंदन में उसी पते पर रहती है जहां से एक जाने-माने उग्रवादी को पकड़ा गया था। सालिहा वीडियो में कैमरन को उनके कामों के लिए कोसती नजर आ रही है। सालिहा उमर बकरी मोहम्मद की प्रशंसक बताई जा रही है। उमर को लंदन में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस समय उमर लेबनान की एक जेल में कैद है।

उम्मे उसमान
चैनल पर दिखाई गई वीडियो में उसमान एक करियर काउंसलर के तौर पर नजर आ रही है। उसमान लंदन में रहती है और लोकतंत्र विरोधी रैलियों में कई बार देखी जा चुकी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उसमान लोगों से सीरिया जा कर इस्लामिक स्टेट से जुड़ने को कहती रही है।

उम्मे एल
एल का असली नाम रुबाना है और यह चार बच्चों की मां है। रुबाना इस समय लंदन में रह रही है। 2003 में रुबाना पर  प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'मुहाजिरोन' से जुड़ने का मामला दर्ज हुआ था। यह अपने कई भाषणों में पश्चिमी देशों के विरुद्ध युद्ध करने की बात कह चुकी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें