फोटो गैलरी

Hindi Newsकभी देखा है ये जानवरः कुत्ते जैसा दिखता है बाघ, 80 साल बाद आया नजर

कभी देखा है ये जानवरः कुत्ते जैसा दिखता है बाघ, 80 साल बाद आया नजर

ऑस्ट्रेलिया में 80 साल बाद तस्मानियन बाघ थाइलैसिंस नजर आया है। वैज्ञानिकों ने 1936 में इसे विलुप्त मान लिया था। उत्तरी क्वींसलैंड के कई लोगों ने अलग-अलग जगहों पर थाइलैंसिस को फिर से देखने का दावा...

कभी देखा है ये जानवरः कुत्ते जैसा दिखता है बाघ, 80 साल बाद आया नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में 80 साल बाद तस्मानियन बाघ थाइलैसिंस नजर आया है। वैज्ञानिकों ने 1936 में इसे विलुप्त मान लिया था। उत्तरी क्वींसलैंड के कई लोगों ने अलग-अलग जगहों पर थाइलैंसिस को फिर से देखने का दावा किया है। 

वीडियो भी रिकार्ड 

कई वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, लेकिन तस्वीरें धुंधली हैं। इसलिए वैज्ञानिक न तो पूरी तरह इस दावे की पुष्टि कर पा रहे हैं और न ही इसे पूरी तरह नकार पा रहे हैं। तस्मानियाई बाघ पर शोध करने वाले जेम्स कुक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर बिल लोरेंस के मुताबिक वे बाघ देखने वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं। लोगों ने इस जानवर के बारे में जैसा विवरण दिया है, वहां यहां पाए जाने अन्य जानवरों जैसा नहीं है। देखा गया जानवर थाइलैसिंस हो सकता है। पर चूंकि सभी बार यह रात में और बीस फुट की दूरी से देखा गया है, इसलिए जांच जारी है। 

आश्चर्यजनक: भारत में 19 करोड़ साल पहले थे 20 तरह के डायनासोर

1936 में आखिरी थाइलैसिंस की मौत

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में पाए जाने वाले थाइलैसिंस को तस्मानिया का बाघ कहते थे। यह बाघ दिखने में करीब-करीब डॉग यानी कुत्ते जैसा होता है। दो हजार साल पहले यह ऑस्ट्रेलिया के मुख्य भूभाग से विलुप्त हो गया था। पर दूर दराज के कई इलाकों में यह कभी कभार दिख जाता था। पर 1936 में होबार्ट के चिड़ियाघर में आखिरी तस्मानियाई बाघ की मृत्यु हो गई। इसके बाद इसे कई बार देखे जाने के दावे किए गए, लेकिन जांच करने पर अपुष्ट साबित हुए। 

'BULLET' बाइकः 144 किलोमीटर/घंटा रफ्तार, पलक झपकते होती है गायब

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें