फोटो गैलरी

Hindi Newsअजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग

जानिए चीन के इस अजब गज़ब गांव के बारे में.. चीन में एक ऐसा गांव है जो पिछले 1300 सालों से समुद्र पर रह रहा है। जी हां, पूरी दुनिया में ये सिर्फ एक ऐसी बस्ती है जो पानी के ऊपर बसी है और फिलहाल

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 10:32 AM

जानिए चीन के इस अजब गज़ब गांव के बारे में..

चीन में एक ऐसा गांव है जो पिछले 1300 सालों से समुद्र पर रह रहा है। जी हां, पूरी दुनिया में ये सिर्फ एक ऐसी बस्ती है जो पानी के ऊपर बसी है और फिलहाल करीब 7000 लोग इसमें रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों को टांका कहा जाता है। असल में टांका कम्युनिटी के लोग मछुआरे हैं और यहां रहने वाले लोग भी यही काम करते हैं। 

जानिए क्या है कहानी 
ख़बरों के मुताबिक चीन में कई सदियों पहले टांका कम्युनिटी के लोग वहां के शासकों के उत्पीडऩ से इतने नाराज हुए कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय किया था। करीब 700 ईस्वी से लेकर आज तक ये लोग न तो धरती पर रहने को तैयार हैं और न ही आधुनिक जीवन अपनाने को तैयार हैं।

चीन के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में करीब 7000 मछुआरों के परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहे हैं। ये घर समुद्र पर तैर रहे हैं। इन विचित्र घरों की एक पूरी बस्ती है। समुद्री मछुआरों की यह बस्ती फुजियान राज्य के दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में तैर रही है।

अगली स्लाइड में पढ़िए क्यों इन्हें कहते हैं जिप्सीज ऑफ द सी..

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग1 / 3

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग

इन्हें कहते हैं जिप्सीज ऑफ द सी

ये समुद्री मछुवारे टांका कहलाते हैं। टांका लोग नावों से बनाए घरों में रह रहे हैं इसलिए उन्हें जिप्सीज ऑफ द सी कहा जाता है। चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। उस समय टांका जनजाति समूह के लोग युद्ध से बचने के लिए समुद्र में अपनी नावों में रहने लगे थे। तभी से इन्हें जिप्सीज ऑन द सी कहा जाने लगा और वह कभी-कभार ही जमीन पर आते हैं। टांका जनजाति के लोगों का पूरा जीवन पानी के घरों और मछलियों के शिकार में ही बीत जाता है। ये जमीन पर जाने से बचने के लिए न केवल फ्लोटिंग घर बल्कि बड़े-बड़े प्लेट फार्म भी लकड़ी से तैयार कर लिए हैं।

अगली स्लाइड में पढ़िए टांका लोगों की ख़ास बातें..

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग2 / 3

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग

सरकार की परवाह नहीं करते ये लोग

चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना होने तक ये लोग न तो किनारे पर आते थे और न ही समुद्री किनारे बसे लोगों के साथ विवाह के रिश्ते बनाते थे। वे अपनी बोटों पर ही शादियां भी करते हैं। अभी हाल के दिनों में स्थानीय सरकार के प्रोत्साहन मिलने के बाद टांका  समूह के कुछ लोग समुद्र किनारे घर जरूर बनाने लगे हैं, लेकिन अधिकांश लोग अपने परंपरागत तैरते हुए घरों में रहना पसंद कर रहे है।

आज अपने प्यार का रखें ख्याल, 11 दिसंबर को होते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप!

30 देशों की तरह भारत में चेलेंगे प्लास्टिक नोट, जानिए इनकी 6 खूबियां!

Jio एप में भी सेव हो रही है आपकी पर्सनल डीटेल्स, ऐसे बचें इससे!

 

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग3 / 3

अजब गज़ब! 1300 सालों से समुद्र पर बसा है ये गांव, रहते हैं 7000 लोग