फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकतंत्र की ताकत बन गया है सोशल मीडिया: मोदी

लोकतंत्र की ताकत बन गया है सोशल मीडिया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसने दुनिया में प्रशासन और कूटनीति के मायने बदलकर रख दिए हैं। नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के...

लोकतंत्र की ताकत बन गया है सोशल मीडिया: मोदी
एजेंसीMon, 28 Sep 2015 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसने दुनिया में प्रशासन और कूटनीति के मायने बदलकर रख दिए हैं।

नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्यालय पर लाइव चैट में कहा कि जब वह सोशल मीडिया से जुड़े थे तो उन्हें इसकी ताकत का अंदाजा नहीं था। सरकार में आने के बाद सोशल मीडिया ने उनका काम आसान किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको वैसे ही स्वीकार करता है जैसे आप हैं। इसके लिए आपको खुद को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। सोशल मीडिया आज लोकतंत्र की ताकत बन चुका है। पहले जिस काम में कई घंटे लगते थे वह अब सोशल मीडिया के कारण सेकेंडों में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने गवर्नेंस में भी अहम भूमिका अदा की है। इसके कारण एक देश के लोग दूसरे देश के लोगों से जुड़े हैं। आज मैं चीन में भी सक्रिय हूं। मैंने वहां के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं चीनी भाषा में दी तो यह बात वहां वाइरल हो गयी। इसी तरह मैंने इजरायल के प्रधानमंत्री को उनके एक फेस्टीवल की शुभकामनाएं हीथ्रो भाषा में दी। उन्होंने मुझे हिन्दी में धन्यवाद दिया। क्या कभी किसी ने सोचा था कि कूटनीति के इस नए रूप के बारे में सोचा था। पूरी दुनिया एक परिवार बन गयी है जिसमें सोशल मीडिया उत्प्रेरक तत्व की अहम भूमिका निभा रहा है।

मेक इन इंडिया की सफलता के बारे में पूछे गए एक सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में बदलाव में समय लगता है। देश में 40 साल पहले बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था ताकि गरीबों को वित्तीय सुविधाओं से जोड़ा जा सके लेकिन इसके बावजूद 60 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाता नहीं था। लेकिन इस सरकार के बनने के बाद 100 दिन में 14 करोड़ खाते खुले। मेक इन इंडिया की सफलता का रहस्य यह है कि दुनिया में हर कोई प्रतिस्पर्धा में उतरना चाहता है। अगर वह काम भारत में सस्ते में होगा तो दुनिया वहां आएगी क्योंकि हमारे पास कुशल कारीगर और कच्चा माल है। यही मेक इन इंडिया की सफलता की गारंटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें