फोटो गैलरी

Hindi Newsसितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

सितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वीं वार्षिक सत्र में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सितंबर के अंतिम सप्ताह में सैन फ्रांसिस्को जाने की संभावाना है। मोदी की प्रस्तावित सैन...

सितंबर में सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
एजेंसीWed, 29 Jul 2015 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वीं वार्षिक सत्र में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सितंबर के अंतिम सप्ताह में सैन फ्रांसिस्को जाने की संभावाना है। मोदी की प्रस्तावित सैन फ्रांसिस्को की यात्रा से न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के अलावा अन्य अमेरिकी शहरों का की यात्रा करने की भारतीय प्रधानमंत्रियों की परंपरा ताजा होगी।
    
अमेरिका, विशेषकर वेस्ट कोस्ट और सिलिकॉन वैली के भारतीय प्रवासियों ने सैन फ्रांसिस्को की यात्रा करने के मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। सैन होज़े के एसएपी सेन्टर में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर है।
    
विदेश मंत्रालय के सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक पंडित जवाहर लाल नेहरू 1949 में, मोरारजी देसाई 1978 में सैन फ्रांसिस्को का दौरा किया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सैन फ्रांसिस्को की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि यहां गदर पार्टी का मुख्यालय था। गदर पार्टी ने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

नेहरू ने 1949, 1956, 1960 और 1961 में अमेरिका की चार बार राजकीय यात्रा की थी। इसमें से कुछ यात्रा तीन सप्ताह तक लंबी थी। अमेरिका की सबसे लंबी यात्रा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका नाम है।
   
प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने 1966, 1971 और 1982 में तीन बार अमेरिका की यात्रा की थी। जून 1978 में मोरारजी देसाई, सैन फ्रांसिस्को जाने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बने। देसाई अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान वॉशिंगटन डीसी जाने के अलावा न्यूयॉर्क और ओमाहा की भी यात्रा की थी। उनकी यात्रा एक सप्ताह लंबी थी।
    
प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने तीन बार अमेरिका की यात्रा की। उन्होंने 1985 में दो बार (एक बार जून में और एक बार अक्तूबर में) और एक बार 1987 में यात्रा की। नरसिम्हा राव ने दो बार (1992 और 1994 में) अमेरिका की यात्रा की।
    
राव ने 1994 में हॉस्टन और बोस्टन की यात्रा की और न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी से बाहर जाने वाले वह अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री थे। इंद्र कुमार गुजराल ने एक बार 1997 में जबकि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने चार बार 2000, 2002, 2003 और 2004 में अमेरिका की यात्रा की थी।
    
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने सबसे अधिक अमेरिका की की यात्रा की। उन्होंने 2004 में, 2005 में, 2008 और 2009 में दो-दो बार और फिर 2010 और 2013 में अमेरिका की यात्रा की। सिंह 2009 में पेंसिल्वेनिया के पिटसबर्ग में जी20 के आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें