फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रीलंका में मछली पकड़ने पर आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका में मछली पकड़ने पर आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने पर आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इस महीने इस तरह की यह छठी घटना है। श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरों को...

श्रीलंका में मछली पकड़ने पर आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
एजेंसीSun, 29 Nov 2015 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने पर आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इस महीने इस तरह की यह छठी घटना है।

श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरों को सुबह जाफना में डेलफ्ट द्वीप के पास जलक्षेत्र में मछली पकड़ने पर उनकी दो नौकाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें जाफना के कराईनगर में मत्स्य एवं जल विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया।

रामेश्वरम के सहायक मत्स्य निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि मछुआरों को जब गिरफ्तार किया गया तो वे श्रीलंकाई तट के लगभग पास थे। चार मछुआरे रामेश्वरम के हैं जबकि बाकी के मछुआरे पुडुकोटटई के हैं।

श्रीलंका की नौसेना ने 26 नवंबर को तमिलनाडु के 15 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।   

मुख्यमंत्री जयललिता ने उसी दिन मछुआरो कीं रिहाई के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है जिससे समुदाय के लोगों डरे हुए हैं। इस महीने के शुरू में अलग-अलग मौकों पर श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया।

आज की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब पिछले सप्ताह सभी 126 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई हिरासत से रिहा किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें